फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Schedule of arrival of the Governor is declared

महामहिम का कार्यक्रम जारी, तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 01 Feb 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 01 Feb 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Schedule of arrival of the Governor is declared
उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्याल एवं गौ-अनुसंधान संस्थान मथुरा के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल और विवि के कुलाधिपति रामनाईक सोमवार को मथुरा आ रहे हैं। शनिवार को राजभवन से इस संबंध में कार्यक्रम जारी होने के बाद पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। उनके आगमन की व्यवस्थाओं से लेकर सुरक्षा प्लान का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो फरवरी को वेटरिनरी विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए आ रहे राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम शनिवार को दोपहर बाद राजभवन ने जारी कर दिया। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम मिलते ही महामहिम के आगमन को लेकर प्रोटोकॉल और सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी। इसके लिए पांच मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इधर कुलपति प्रो.एसी वार्ष्णेय ने भी आयोजन स्थल का दौरा किया। देर शाम प्रभारी डीएम धीरेंद्र सचान ने सुरक्षा प्लान को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी के साथ वार्ता की। रविवार को एसएसपी मंजिल सैनी और एडीएम वित्त विश्वविद्यालय कैंपस में कार्यक्रम स्थल का दौरा भी करेंगे। इस दौरान कुलपति से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
राजभवन से जारी महामहिम का कार्यक्रम
प्रात:  9.50                राजभवन हेलीपैड
प्रात:  9.55                मथुरा के लिए रवाना
पूर्वाह्न 11.35               मथुरा पुलिस लाइन हेलीपैड पर
पूर्वाह्न 11.40               वेटरिनरी विवि कैंपस
पूर्वाह्न 11.40 से 2.30     तक दीक्षांत समारोह में
दोपहर 2.35                हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना


सत्याग्रहियों ने डाला अफसरों के माथे पर बल  
महामहिम को पुलिस लाइन हेलीपेड से वेटरिनरी विवि कैंपस तक लाने के दौरान बीच रास्ते में पड़ने वाले जवाहरबाग में सत्याग्रहियों की मौजूदगी ने अफसरों के माथे पर बल ला दिया है। बता दें कि सत्याग्रहियों के हौसले बढ़ हुए हैं। उन्होंने प्रशासन को खासा प्रशासन किया है। इस समय सत्याग्रही मुख्य मार्ग पर अपना डेरा डाले हुए हैं। अफसरों को डर है कि महामहिम यहां से गुजरें तो कहीं इस मामले को संज्ञान में न ले लें।



कार्य परिषद की बैठक आज
दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली डिग्री और विभिन्न मेडल के प्रस्ताव के अनुमोदन एवं विभिन्न निर्णयों के लिए विवि कार्य परिषद की बैठक रविवार को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रमुख सचिव वित्त, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, प्रमुख सचिव पशुधन और निदेशक पशुपालन के अलावा छह नामित सदस्य रहेंगे हैं। बैठक के उपरांत दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed