फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Savor the delicious cuisine of Braj at the Rail Coach Restaurant

Mathura News: रेल कोच रेस्टोरेंट में लीजिए ब्रज के लजीज व्यंजनों का स्वाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Savor the delicious cuisine of Braj at the Rail Coach Restaurant
मथुरा। रेल यात्रियों को ब्रज संस्कृति और खानपान का स्वाद जंक्शन स्टेशन पर उतरते ही मिल सकेगा। इसके लिए रेलवे ने मथुरा रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में 7 दिसंबर को रेलवे के अधिकारियों की बैठक के बाद परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है। यह रेल कोच रेस्टोरेंट आगरा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जहां यात्रियों के साथ-साथ शहरवासियों को भी अलग अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित रेल कोच रेस्टोरेंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बनाया जाएगा। पार्किंग के पास 600 वर्ग मीटर के करीब जगह खाली पड़ी है। यहां एक रेल का कोच लगाया जाएगा। इसके लिए पहले पटरियां बिछाई जाएंगी। कोच में करीब 60 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पुराने रेल कोच को आधुनिक ढंग से सजाकर रेस्टोरेंट का रूप दिया जाएगा। इसके अंदर बैठने की आरामदायक व्यवस्था, साफ-सफाई और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वातानुकूलित रेस्टोरेंट की डिजाइन में रेलवे की विरासत के साथ-साथ ब्रज संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


ब्रज के व्यंजनों का मिलेगा स्वाद
धर्म की नगरी मथुरा में देश विदेश से रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं। त्योहारों और धार्मिक आयोजनों में 80 हजार से अधिक पर्यटकों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। रेस्टोरेंट की खास पहचान यहां मिलने वाले ब्रज क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजन होंगे। यात्रियों को श्रीखंड, पेड़ा, कचौड़ी, जलेबी, माखन-मिश्री, खीर, दाल-बाटी सहित अन्य स्थानीय स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही उत्तर भारतीय और सामान्य खानपान की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि हर वर्ग के यात्रियों की पसंद का ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मथुरा जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए लोकेशन फाइनल हो गई है। यह सर्कुलेटिंग एरिया के अंदर ही प्रस्तावित है। इसके लिए ई टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
-प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ, आगरा रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed