फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sarakaaree yojana ka jhaansa dekar khulavae khaaton mein kiya laakhon ka lenaden

Mathura News: सरकारी योजना का झांसा देकर खुलवाए खातों में किया लाखों का लेनदेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
sarakaaree yojana ka jhaansa dekar khulavae khaaton mein kiya laakhon ka lenaden
कोसीकलां में शिकायत करने थाने पहुंचीं महिलाएं। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। महिलाओं को सरकारी योजना में लाभान्वित कराने का झांसा देकर एक युवक ने कमला नगर निवासी महिलाओं का बैंक में खाता खुलवा दिया। इन खातों में लाखों रुपये का लेनदेन किया गया। बैंक ने जब इसकी जानकारी खाताधारकों को दी तो उनके होश उड़ गए। बुधवार को महिलाओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


कस्बा के शिव विहार कॉलोनी कमला नगर निवासी गीता, अनीता, प्रेमवती, बबली, मंजू, राधा, शिमला, पिस्ता, जगवती बुधवार को थाने पहुंचीं। तहरीर में उन्होंने बताया कि गांव अजीजपुर में रहने वाला एक युवक ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गरीब लोगों के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये देने की योजना बताकर उनसे खाता खुलवाने के लिए। रुपये मिलने के लालच में वे इसके लिए राजी हो गईं। युवक ने केनरा बैंक शाखा नवीपुर और कोसीकलां में उनके खाते खुलवा दिए। खाते खुलवाने के बाद उन्हें पासबुक और एटीएम नहीं दिए गए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व जब बैंक कर्मचारी ने खाताधारकों के घर पहुंचकर बताया कि उनके खातों में लगातार लाखों रुपये का लेनदेन किया जा रहा है। इसे सुनकर उनके होश उड़ गए, उन्हें समझते देर न लगी कि उनके साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। बुधवार को महिलाओं ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed