{"_id":"66f99aba1d83f3769101eddf","slug":"sanjhi-made-of-cow-dung-was-the-center-of-attraction-in-the-festival-mathura-news-c-369-1-mt11007-118809-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महोत्सव में गोबर से बनी सांझी रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महोत्सव में गोबर से बनी सांझी रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के भक्त रसखान और ताजबीबी का समाधि स्थल इन दिनों सांझी के रंगों में सराबोर है। कहीं गोबर से बनी सांझी लुभा रही है तो किसी स्थान पर फूल और पेंटिंग की लुभावनी तस्वीरें सभी को आकर्षित कर रही है।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा जीएलए विवि के साथ महावन रमणरेती स्थित रसखान और ताजबीबी उपवन (समाधि) में पांच दिवसीय सांझी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सांझी से जुड़े कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वृंदावन से विश्वजीत दास, ब्रजगोपाल गुप्ता के साथ राहुल सक्सेना, कनक गुप्ता, रूमा दास, सचिन, अंशु ने सूखे रंगों की सांझी तैयार की। इसमें महारास का चित्रण है। पानी पर सूखे रंगों की सांझी लोगों के लिए आकर्षण बनी हुई है।
वृंदावन से ही आए कलाकार सौरभ गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी, मदनमोहन शर्मा, वंशीधर मांझी, ज्योति शर्मा, पुष्पांग गोस्वामी ने कैनवास पर सांझी के रंग उकेरे। परिसर को रंगों से सजाने का काम कमलेश्वर और की टीम कर रही है। गोबर सांझी में गोकुल से लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, वृंदावन से राधा, सेवला आगरा से सुनीता रंग भर रही हैं। शिप्रा राठी के नेतृत्व में खजानी वेलफेयर सोसायटी, मथुरा की टीम रंगोली सांझी में अपनी कला का प्रदर्शन कर रही है।