फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanjeev became the president of Agrawal Sabha, Jagdish elected minister

Mathura News: अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बने संजीव, जगदीश मंत्री निर्वाचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev became the president of Agrawal Sabha, Jagdish elected minister
कोसीकलां में अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव व अन्य पदा​धिकारी व सदस्य
कोसीकलां। श्री कोसीकलां अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजीव जाविया ने कांटेदार मुकाबले में अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश बठैनिया को 406 मतों से करारी शिकस्त दी। वहीं मंत्री पद के उम्मीदवार जगदीश गोयल विजयी रहे। बारिश भी मतदाताओं के उत्साह को नही डिगा सकी। मतदान में बुजुर्ग मतदाताओं ने भी पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह से शुरू हुए मतदान में 2050 मतदाताओं ने वोट डाले। सरायशाही अग्रवाल धर्मशाला में बने बूथ पर चुनाव अधिकारी राहुल अग्रवाल एडवोकेट और पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। बारिश की वजह से चुनाव अधिकारी ने मतदान का समय 4 बजे से बढ़ाकर 5 बजे तक कर दिया। शाम 5 बजे तक 2049 मत पड़े। जबकि कुल 10 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए संजीव जाविया को 1217 मत मिले। उन्होंने 406 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश बठैनिया को पराजित किया। तीनों राउंड में संजीव की बढ़त जीत का कारण बनी। वहीं मंत्री पद के उम्मीदवार जगदीश गोयल ने रामकिशन फालैनिया को 5 मतों के मामूली अंतर से हरा दिया। इसी के साथ अध्यक्ष पद पर संजीव जाविया एवं मंत्री पद पर जगदीश गोयल विजयी रहे।
विज्ञापन

जो संकल्प लिए हैं, उन्हें पूरा करूंगा: संजीव
चुनाव जीतने के बाद अग्रवाल समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव जाविया ने कहा कि जो संकल्प उन्होंने लिए हैं, उसे पूरा करेंगे। सभी के साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। समाज सेवा करने में उनकी रुचि है। समाज की निस्वार्थ सेवा की लगन है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अग्र बंधुओं को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चुनाव में किसी की जीत तो किसी की हार होनी ही है। फिलहाल संजीव जाविया और उनकी टीम को बधाई। अग्रवाल समाज के हित में जो भी कार्य होंगे, उसमें हमारी टीम पूरा सहयोग करेगी। - दिनेश बठैनिया, अध्यक्ष प्रत्याशी अग्रवाल सभा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed