फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sangh will give edge to Hindutva politics for 2024 elections from Brajbhoomi

Mathura News: ब्रजभूमि से 2024 के चुनाव के लिए हिंदुत्व की राजनीति को धार देगा संघ

Mon, 21 Aug 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 21 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Sangh will give edge to Hindutva politics for 2024 elections from Brajbhoomi
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 2024 में भाजपा को फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज कराने की प्लानिंग में जुट गया है। मथुरा के वृंदावन से इसकी शुरूआत होने जा रही है। 22 अगस्त की शाम को वृंदावन के केशवधाम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आ जाएंगे। 23 व 24 अगस्त को वह दो क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) की क्षेत्रीय टीम के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक कई चरणों में होगी।
विज्ञापन

आरएसएस से जुड़े लोगों के अनुसार संघ की इस गोपनीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संघ के विस्तार और समाज में अधिक से अधिक सहभागिता को लेकर भी योजना बनाई जाएगी, जिससे लव जिहाद जैसे मुद्दे से निपटा जा सके। इसके अलावा बैठक के प्रमुख एजेंडे में राष्ट्र निर्माण, नूंह हिंसा, मणिपुर प्रकरण, धर्म जागरण, 2024 में भाजपा की केंद्रीय सत्ता में वापसी, हिंदुत्व को धार, संघ के 100 साल 2025 में पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मनाने भी कार्य योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शिरकत करेंगे। इस बैठक को लेकर केशव धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। संघ की इस अहम बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी तीन माह की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed