फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sangh kee patavaar se raajoo ne kiya siyaasee bhanvar paar

Mathura News: संघ की पतवार से राजू ने किया सियासी भंवर पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
sangh kee patavaar se raajoo ne kiya siyaasee bhanvar paar
मथुरा। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष राजू यादव। - फोटो : mathura
प्रदीप कुमार
विज्ञापन

मथुरा। संघ की पतवार के सहारे हरिशंकर राजू यादव ने संगठन के चुनाव का सियासी भंवर पार कर लिया। 30 साल पुराने संघी होने का उन्हें फायदा मिला। इसके चलते
महानगर अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल बाकी चेहरे पीछे छूट गए।
नए साल की शुरुआत के साथ भाजपा की चुनाव उत्सव की शुरुआत हुई थी। मथुरा में जिलाध्यक्ष के साथ ही भाजपा महानगर अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे गए थे। पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर 22 जनवरी को महानगर अध्यक्ष पद के लिए 43 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने दावेदारी पेश की थी। इसमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सवर्ण चेहरे शामिल थे। पिछड़ा वर्ग में निवर्तमान महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी के अलावा हरिशंकर राजू यादव की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। वहीं सवर्ण में प्रदीप गोस्वामी व संजय गोविल और अनुसूचित जाति वर्ग से पूर्व महापौर मुकेश आर्यबंधु ने भी दावा पेश किया था।
नामांकन के बाद दावेदारों की दौड़ लखनऊ से दिल्ली तक जारी थी। माननीय की चौखट पर भी दावेदारों ने खूब चक्कर लगाए। बावजूद इसके बाद संघ के चक्रव्यूह में वरिष्ठजनों का रसूख धरा का धरा रह गया। पार्टी ने संघ से जुड़े पिछड़ा वर्ग से आने वाले नए चेहरे पर भरोसा जताया। संघ के साथ तीन दशक का सफर तय कर चुके हरिशंकर राजू यादव को भाजपा ने महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। संघ से इतना पुराना नाता होने का उन्हें फायदा मिला, जिसके चलते अन्य दावेदार इस दौड़ में पीछे छूट गए। संवाद
विज्ञापन

निर्भय पांडेय को मिला स्वच्छ छवि का तोहफा
भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद के लिए निर्भय पांडेय पर ही फिर से भरोसा जताया है। सूत्रों के अनुसार निर्भय पांडेय को उनकी स्वच्छ छवि का तोहफा पार्टी ने दिया है। बीते डेढ़ साल में जिलाध्यक्ष रहते हुए उनका दाम बेदाग रहा। साथ ही ब्राह्मण चेहरा होने के कारण पार्टी में जातीय संतुलन के लिहाज से भी उनका नाम आगे रहा। यही कारण रहा कि पार्टी ने किसी नए कार्यकर्ता को मौका देने के बजाए निर्भय को ही लंबी पारी खेलने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed