फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sandigdh paristhitiyon mein garbhavatee mahila kee maut

Mathura News: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
sandigdh paristhitiyon mein garbhavatee mahila kee maut
मथुरा। रिया का फाइल फोटो - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव कटैला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतका चार माह की गर्भवती थी। ससुरालीजनों ने किसी को बिना बताए महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने बुधवार को जले शव के अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

राया के गांव कटैला निवासी विपिन का विवाह पांच माह पूर्व बुलंदशहर निवासी 20 वर्षीय रिया के साथ हुआ था। रिया चार माह की गर्भवती थी। गत मंगलवार रात रिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। ससुरालियों ने बिना मायके पक्ष को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

सीओ महावन धर्मेंद्र चौहान, प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने श्मशान घाट पहुंचकर शव के अवशेष एकत्रित किए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस को घर पर मिली वृद्ध महिला ने बताया कि रिया गर्भवती थी और उसका पुत्र पेट में मर गया था। इसके चलते रिया की तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना के बाद से पति, देवर, सास-ससुर फरार हैं। घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मायके पक्ष को सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed