फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sandigdh haalaat mein vivaahita kee maut

Mathura News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
sandigdh haalaat mein vivaahita kee maut
मथुरा। विवाहिता कनिष्का का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। छह माह पहले ही विवाह हुआ था। विवाहिता की मां ने दामाद और उसके तीन भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव भाकर निवासी संजना देवी ने अपनी बेटी कनिष्का (19) का विवाह 15 जुलाई 2024 को फरह के सलेमपुर निवासी हरेंद्र सिंह के साथ किया था। संजना देवी ने बताया कि बुधवार रात 8 बजे करीब उनकी बेटी कनिष्का का फोन आया। बताया कि उसका पति हरेंद्र, जेठ जयकिशोर, रॉकी, विवेक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन उठा नहीं। रात 9 बजे के करीब जेठ रॉकी का फोन आया कि कनिष्का की मौत हो गई है। वह अपने परिजन के साथ सलेमपुर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


विवाहिता की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले दामाद ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जताई। दहेज की मांग पूरी न करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर पति समेत तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed