{"_id":"69ee6c7ad1cb50f31b099f32","slug":"sandeeps-bat-secures-victory-for-maravs-team-mathura-news-c-412-1-mt21008-7471-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संदीप के बल्ले ने दिलाई मारव की टीम को जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संदीप के बल्ले ने दिलाई मारव की टीम को जीत
विज्ञापन
नौहझील। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मुसमुना स्थित पथवारी मैदान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि हर्ष चौधरी ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराकर और पिच पर गेंद पहली गेंद खेलकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला दौलतपुर और मारव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मारव की टीम विजयी रही।
टॉस जीतकर दौलतपुर की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए मारव की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 4 विकेट खोकर 189 रनों का स्कोर खड़ा किया। मारव की ओर से संदीप ने 11 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौके लगाकर 44 रन ठोक डाले। लोकेश ने 22 गेंदों में 5 छक्के और 2 चौके लगाकर 57 रनों का योगदान दिया। दौलतपुर की ओर से तेज गेंदबाज योगेश ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दौलतपुर की टीम दबाव में नजर आई। हालांकि, सुरेंद्र ने 35 रन और नवीन ने 27 रन की पारियां खेली। निर्धारित ओवरों में दौलतपुर की टीम 6 विकेट खोकर 153 रन पर ही सिमट गई। मारव ने यह मैच 36 रनों के अंतर से जीत लिया। मारव की जीत में संदीप ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया और 3 विकेट लिए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (44 रन और 3 विकेट) के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
मैच के दौरान अंपायर की भूमिका दीपक चौधरी व ओम शर्मा ने निभाई, जबकि विनीत चौधरी और आमोद चौधरी ने कमेंट्री की। इस अवसर पर बलवीर सिंह, बनवारी लाल, सुखवीर मास्टर, प्रिंस चौधरी, सौरभ चौधरी, कुलदीप चौधरी, देबू चौधरी, रामजीत सिंह और प्रेमवीर नौहवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।