फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sandeep Kabra becomes president of All India Maheshwari Mahasabha

Mathura News: संदीप काबरा बने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Kabra becomes president of All India Maheshwari Mahasabha
मथुरा। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव परिणाम घोषित हो गए। इसमें जोधपुर के संदीप काबरा ने सभापति पद पर जीत दर्ज की है। संदीप ने अपने प्रतिद्वंद्वी त्रिभुवन काबरा को शिकस्त देकर महासभा के शीर्ष पद पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

महासभा का चुनाव मथुरा सहित देशभर के पांच प्रमुख केंद्रों पर हुआ। कुल 1053 मतदाताओं में से 990 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें से सात मत अवैध पाए गए। सभापति पर पर संदीप काबरा, जोधपुर को 543 और प्रतिद्वंद्वी त्रिभुवन काबरा को 440 वोट प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर भी कांटे की टक्कर रही। गुलाबपुरा के राजकुमार काल्या ने 498 मत हासिल कर भदोही के अजय काबरा 18 मतों से पराजित किया। अर्थमंत्री के लिए रायपुर के नारायण राठी 507 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने मुंबई के प्रवीण सोमानी को पराजित किया। इटारसी के विजय राठी 537 मत प्राप्त कर संगठन मंत्री बने। उन्होंने बीकानेर के बाबूलाल मोहता पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

---------
ड्रॉ से हुआ उत्तरांचल उपसभापति का फैसला
उत्तरांचल उपसभापति पद के लिए दिल्ली के राजेंद्र काबरा और अलीगढ़ के विनीत केला के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके बाद टॉस के जरिये फैसला हुआ, जिसमें विनीत केला को विजयी घोषित किया गया। क्षेत्रीय उपसभापति पदों पर पूर्वांचल से भंवर राठी, पश्चिमांचल से कैलाशचंद्र कोठारी, दक्षिणांचल से अरुण भांगड़िया और मध्यांचल से दिनेश राठी ने बाजी मारी। वहीं संयुक्त मंत्री पदों पर पूर्वांचल से आनंद मारू, उत्तरांचल से राजेंद्र कलंत्री, दक्षिणांचल से दिनेश सोमानी, मध्यांचल से भरत तोतला और पश्चिमांचल से मधुसूदन बियाणी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मथुरा में चुनाव प्रक्रिया चुनाव केंद्र प्रमुख आगरा के सीए संजीव माहेश्वरी और फरीदाबाद के सह प्रमुख सीए ओमप्रकाश पसारी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed