फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sanatan Ekta Padayatra from Delhi to Vrindavan: Three-Day Halt in Kosi from 13 to 15 Nov

UP: 13 से 15 नवंबर तक सनातन एकता पदयात्रा, इन मार्गों पर शराब और मांस की दुकानें रहेंगी बंद

Mon, 03 Nov 2025 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 02:37 PM IST
सार

सनातन एकता पदयात्रा 13 से 15 नवंबर तक निकलेगी। इस दौरान इस यात्रा मार्ग में पड़ने वाली शराब और मांस की दुकानें बंद रहेंगी। 

विज्ञापन
Sanatan Ekta Padayatra from Delhi to Vrindavan: Three-Day Halt in Kosi from 13 to 15 Nov
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के निर्देशन में सनातन एकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सात नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीबांके बिहारी मंदिर वृंदावन तक आएगी। यात्रा का 13 से 15 नवंबर तक कोसी, छाता और चौमुहां में ठहराव रहेगा। तय किया गया कि पदयात्रा मार्ग और ठहराव स्थल के आसपास के क्षेत्रों में मांस और मदिरा की सभी दुकानें बंद करवाई जाएं।
विज्ञापन


पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात, अस्थाई शौचालय, पेयजल, चिकित्सा, फायर ब्रिगेड और निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। पदयात्रा 13 नवंबर की रात कोसी की अनाज मंडी में विश्राम करेगी। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, सीओ भूषण वर्मा, एसडीएम वैभव गुप्ता, यात्रा प्रभारी अंकित मिश्रा, सभासद लवली वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बनाए मीडिया प्रभारी
सनातन एकता पदयात्रा के यात्रा प्रभारी धीरेंद्र गौड़ ने तांगड़ा निवासी विजय शर्मा को कोसी पड़ाव स्थल के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed