{"_id":"5dc2dff78ebc3e5b1f4bdfef","slug":"sanasanee-mathura-news-agr41396159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त दरोगा की हत्याकर शव हाईवे किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त दरोगा की हत्याकर शव हाईवे किनारे फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। हाईवे पर स्थित गांव सलेमपुर के पास बुधवार को राजस्थान पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या कर शव को फेंके जाने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसे कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतक के सिर में गहरे चोट के निशाने थे, वहीं कपड़े भी फटे मिले। सेवानिवृत्त दरोगा अपनी बेटियों से मिलकर गांव लौट रहे थे। उधर, पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की बात कर रही है।
भरतपुर (राजस्थान) के गांव नरैला, पहाड़ी निवासी चंदन सिंह(65) पुत्र भूप सिंह राजस्थान पुलिस से सेवानिवृत्त दरोगा थे। बुधवार को अपने घर से 11 बजे सौंख रोड पर गांव हकीमपुर में ब्याही बेटियों पिंकी और बबली से मिलने केे लिए निकले थे। गांव सलेमपुर के पास उनका शव सड़क पर खून से लथपथ मिला।
सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो गाड़ी से गिरने से सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हुई है। सिर में गहरे चोट के निशान और कपड़े फटे होना इस तरफ इशारा कर रहा है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।