फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Samwad 2025 Lucknow: Aniruddhachary Ji Maharaj life Know All About Him

Samwad 2025: 'संवाद' में शिरकत करेंगे कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य, आध्यात्मिक मार्गदर्शन से दूर होगी हर उलझन

Tue, 15 Apr 2025 01:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 01:40 PM IST
सार

Amar Ujala Samvad 2025: अमर उजाला 'संवाद' का आयोजन 17-18 अप्रैल को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
Samwad 2025 Lucknow: Aniruddhachary Ji Maharaj life Know All About Him
डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमर उजाला के प्रतिष्ठित कार्यक्रम 'संवाद' का आयोजन एक बार फिर 17-18 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु और वक्ता डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी शामिल होंगे। आइए कार्यक्रम से पहले उनके बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनका जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के दमोह जिले के रिंवझा गांव में हुआ था। वे अपने प्रवचनों और शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान कराते हैं। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की सीख मुख्य रूप से भक्ति और आत्म-साक्षात्कार पर केंद्रित होती है। वह लोगों को भगवान की भक्ति करने और अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के अनुयायी देश ही नहीं विदेश में भी फैले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रहते हैं खूब वायरल
डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के प्रवचन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर उनकी रील्स खूब देखने के लिए मिलती है। इतना ही नहीं वे अपने बयानों को लेकर भी जमकर चर्चा में रहते हैं। 

विज्ञापन

बाल्यकाल से ही धर्म और अध्यात्म में रही रुचि 
बाल्यकाल से ही अनिरूद्ध जी महाराज की रूचि धर्म और अध्यात्म में रही है। उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वे कई सारे ग्रंथों का अध्ययन कर चुके हैं।

गरीबी में गुजरा बचपन
बताया जाता है कि अनिरूद्ध जी महाराज का जन्म एक पुजारी के घर में हुआ था, वे शुरुआत से ही गरीब थे। उन्होंने गरीबी में ही जीना सीखा है। माथे पर चंदन का लेप, लंबे घुंघराले बाल अनिरुद्धआचार्य की पहचान हैं। हालांकि कहा ये भी जाता है कि अनिरूद्ध जी महाराज के बचपन में आर्थिक तंगी इतनी थी कि वे अपनी ठीक तरीके से स्कूली शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाए। 

संक्षिप्त परिचय
नाम: डॉ.  अनिरुद्धाचार्य 
जन्म: 27 सितंबर 1989, दमोह, मध्य प्रदेश। 
परिवार: शादीशुदा, दो बच्चे।
शिक्षा: प्रारंभिक शिक्षा मध्य प्रदेश में पूरी की।
धार्मिक कार्य: गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक।

जानें क्रार्यक्रम में बारे में जरूरी बातें
'संवाद' की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। इस मंथन को सुनने के लिए आप भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं। इसके लिए अमर उजाला के यूट्यूब और फेसबुक पेज, एप और वेबसाइट पर गुरुवार को आप चर्चा देख सकते हैं। शुक्रवार को कार्यक्रम से जुड़े अगले सत्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed