फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Salary of 5 sanitation workers will be stopped due to negligence in work

Mathura News: कार्य में लापरवाही बरतने पर 5 सफाईकर्मियों का रुकेगा वेतन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Salary of 5 sanitation workers will be stopped due to negligence in work
मथुरा। 15 अगस्त और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले मथुरा-वृंदावन की साफ-सफाई को लेकर महापौर व नगर आयुक्त सख्त हो गए हैं। शुक्रवार को वार्ड-16 में निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त जग प्रवेश को पांच सफाईकर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने पांचों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। वहीं वार्ड-48 में सफाई न मिलने पर सुपरवाइजर को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने को कहा है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्य मार्गों सहित उनसे जुड़ी सभी गलियों की सफाई व्यवस्था को नियमित और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कहीं भी गंदगी या कूड़े के ढेर न दिखाई दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग, सफाई निरीक्षक राज बहादुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


निगम की टीम ने 32 दुकानदारों का सामन जब्त किया
अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार को नए बस स्टैंड, बीएसए रोड, भूतेश्वर तिराहा, कृष्णा नगर मार्केट से भूतेश्वर चौराहा अतिक्रमण अभियान चलवाया। इस दौरान टीम ने 35 दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने वाले प्रत्येक दुकानदार पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही अधिकारियों ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि वह अपने प्रतिष्ठानों का सामान निर्धारित क्षेत्र के भीतर ही रखें, मार्ग पर अतिक्रमण न करें एवं स्वच्छ और व्यवस्थित शहर बनाए रखने में सहयोग करें। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, ईटीएफ टीम कमांडर कर्नल आरके सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed