{"_id":"64b05629266787a8e906d689","slug":"saints-monitoring-committee-formed-in-janmabhoomi-idgah-dispute-mathura-news-c-29-1-mtr1002-104050-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुकदमे की पैरवी को संतों की निगरानी कमेटी गठित, हर स्तर पर लड़ने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: मुकदमे की पैरवी को संतों की निगरानी कमेटी गठित, हर स्तर पर लड़ने का निर्णय
Fri, 14 Jul 2023 10:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 10:55 AM IST
सार
न्यास अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह ने मुकदमे में अब तक की कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में कैवियेट दाखिल करने की जानकारी संतों को दी। राजकीय संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक पुस्तकों के बारे में बताया, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास उल्लेखित है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह प्रकरण पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास की बैठक में संत-महंतों ने कानूनी लड़ाई में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्हें अब तक हुई कानूनी लड़ाई की जानकारी दी गई। मुकदमे की पैरवी के लिए संतों की कमेटी का गठन किया गया।
बृहस्पतिवार को रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हुए संत गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि धार्मिक स्थलों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए संत समाज एकजुट रहेगा। न्यास अध्यक्ष अधिवक्ता महेंद्रप्रताप सिंह ने मुकदमे में अब तक की कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में कैवियेट दाखिल करने की जानकारी संतों को दी। राजकीय संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक पुस्तकों के बारे में बताया, जिसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास उल्लेखित है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत

तय होगी रणनीति
आगरा की जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे विग्रह को भी वापस लाना है। बैठक में संतों की कमेटी बनाई गई जो इस प्रकरण में नजर रखने के साथ रणनीति तय करेगी। क्या साक्ष्य प्रस्तुत करने हैं, संतों ने इस पर मंथन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत