{"_id":"69f64d2bb6b98f6d7e0aa187","slug":"saints-celebrated-37th-patotsav-of-lord-radha-sarveshwar-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102599-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संत महंतों ने मनाया श्रीराधा सर्वेश्वर भगवान का 37वां पाटोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संत महंतों ने मनाया श्रीराधा सर्वेश्वर भगवान का 37वां पाटोत्सव
विज्ञापन
वृंदावन। रमणरेती स्थित सर्वेश्वर गीता मंदिर में विराजमान भगवान श्रीराधा सर्वेश्वर प्रभु का 37वां पाटोत्सव वैषाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस मांगलिक पर्व पर विविध धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
सर्वेश्वर गीता मंदिर के श्रीमहंत सनत कुमार शरण महाराज ने कहा कि मंदिर में विराजमान प्रिया-प्रियतम श्रीराधा सर्वेश्वर युगल विग्रह स्वरूप हैं, जो वैष्णवों पर कृपा करने के लिए गोलोकधाम के हृदय स्थल वृंदावन धाम की रजरानी रमणरेती में विराजमान होकर भक्तों पर प्रेम वर्षा कर रहे हैं। प्रतिवर्ष ठाकुरजी का पाटोत्सव विधिविधान से आध्यात्मिक अनुष्ठानों के मध्य मनाया जाता है।
सुबह पुरुसूक्त के दिव्य मंत्रों और अखंड श्रीयुगल नाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि के मध्य ठाकुरजी का पंचामृत, पंचगव्य और पुण्य सलिलाओं के जल से महाभिषेक तथा पुष्पार्चन, समाज गायन, साधु-संत सेवा, ठाकुरजी का फूल बंगला और छप्पन भोग निवेदन तथा महावाणी पाठ, श्रीमद्भागवत पारायण आदि लोक मांगलिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर महंत लाड़िली शरण महाराज, महंत सुंदरदास, महंत बलराम दास, महंत वृंदावन दास, महंत सच्चिदानंद, महंत गंगादास महाराज, संत हरिशंकर दास नागा, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, शशिकांत अग्रवाल, डॉक्टर विनोद, नवल अग्रवाल, नीरू गुप्ता, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।