फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sadhvi Ritambhara has left for Ayodhya from vrindavan for Shriramlala Pran Pratishtha

Vrindavan: 'श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा' के लिए साध्वी ऋतंभरा रवाना, उपहार में ले गईं बृज रज व यमुना मैया का जल

Thu, 18 Jan 2024 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

'श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा' में शामिल होने के लिए साध्वी ऋतंभरा वृंदावन से अयोध्या के लिए रवाना हो गई हैं। वह उपहार में बृज रज व यमुना मैया का जल ले गईं हैं। 

विज्ञापन
Sadhvi Ritambhara has left for Ayodhya from vrindavan for Shriramlala Pran Pratishtha
Vrindavan: 'श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा' के लिए साध्वी ऋतंभरा रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन से श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए साध्वी ऋतंभरा रवाना हो गई हैं। वह अपने साथ ब्रज की रज और यमुना जी का जल लेकर निकलीं हैं। उन्होंने बड़े हर्ष के साथ अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले वात्सल्य ग्राम में उत्सव मनाया गया। 

विज्ञापन


साध्वी ऋतंभरा के रवाना से पहले भक्तजन ढोल नगाड़े की धुन पर जमकर झूमे। साध्वी ने मंत्रोच्चारों के मध्य सर्व मंगला देवी मंदिर में पूजन किया। यह वही मंदिर है, जहां चांदी के कलश में यमुना जल और ब्रज रज रखी गई थी। यहां भक्तों ने नाचते गाते हुए परिक्रमा की। साथ ही मंत्रो के साथ चांदी के कलश की आरती उतारी। वहीं भक्तों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए अपना उत्साह प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन

वर्षों बाद सपना साकार हुआ

इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि आज वर्षों बाद हमारा सपना साकार हुआ है। अयोध्या में श्रीरामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हो रहा है। हमें लगा कि आखिर वहां क्या लेकर जाया जाए? क्योंकि भगवान राम के लिए इस समय सोने चांदी के साथ कीमती उपहार सब लेकर जा रहें है। ऐसे में हमारी धरोहर ब्रज रज और यमुना मैया का जल ही सबसे प्रिय उपहार लगा। इसे आज अयोध्या लेकर जा रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed