{"_id":"65c00378cdaa09c49800431f","slug":"sadhu-dressed-up-arrested-with-stolen-bike-mathura-news-c-29-1-agr1017-193276-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: साधु वेशधारी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: साधु वेशधारी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। जैंत पुलिस ने चेकिंग के दौरान शांति सेवाधाम के समीप से एक साधु वेशधारी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। बाइक पर उसने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। बरामद बाइक वृंदावन से चोरी हुई थी।
जैंत थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक कमल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। रास्ते में प्रियकांत जू मंदिर (सेवाधाम) के समीप साधु वेशधारी को रोका गया तो वह वापस लौटने लगा। उसे घेर कर पकड़ लिया गया। बाइक के कागजात दिखाने पर नहीं दिखा सका। बाइक के नंबर के बारे में एप के माध्यम से जानकारी की तो पता चला कि बाइक खुशीराम निवासी शहजादपुर थाना शेरगढ़ के नाम रजिस्टर्ड है। आरसी पर उसका मोबाइल नंबर भी था। पुलिस ने मोबाइल नंबर से जानकारी की तो खुशीराम ने बताया कि उसकी बाइक वृंदावन से चोरी हुई थी। इसकी रिपोर्ट थाना वृंदावन में दर्ज है।
पुलिस ने गिरफ्त में आए साधु वेशधारी से पूछा तो उसने अपना नाम प्रकाश उर्फ स्वामी शिवानंद निवासी मौहल्ला पटेल नगर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर बताया। प्रकाश ने बताया कि यह बाइक उसे आश्रम के समीप खड़ी मिली थी। बाइक पर उसने अपनी बाइक के नंबर प्लेट लगा कर चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।