फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sacrifice was given for the liberation of the birthplace of Lord Shri Krishna

Mathura News: भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मुक्ति के लिए दी आहुति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Sacrifice was given for the liberation of the birthplace of Lord Shri Krishna
मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली से ईदगाह हटाने के लिए किए जा रहे आंदोलन में रविवार को एक वैश्विक प्रयास और जुड़ गया। वृंदावन के साथ-साथ पूरे विश्व में कई देशों में हवन यज्ञ में आहुतियां दी गई।
विज्ञापन



संतों ने यज्ञ में आहुतियां देते समय प्रार्थना की, कि जल्द ही भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि पर भव्य दिव्य मंदिर का निर्माण हो। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष की अगुवाई में वैश्विक यज्ञ किया गया। इस यज्ञ की शुरुआत वृंदावन में चिंतामणि कुंज से हुई। करीब 1 घंटे तक हवन कुंड में संपूर्ण आहुति दी गई। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा हमारी लड़ाई अदालत में चल रही है। यज्ञ के माध्यम से हमने प्रार्थना सफलता मिलने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन


गोविंद नंद गिरी महाराज ने कहा कि इसमें संपूर्ण सनातन धर्म के अनुयाई शामिल हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर भव्य मंदिर तैयार किया जाए। मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि पूरे विश्व में यज्ञ के माध्यम से भव्य मंदिर निर्माण का संदेश दिया गया है। डॉ आदित्य आनंद महाराज ने कहा कि जब भी सनातन धर्म ने यज्ञ में हवन कुंड में आहुतियां दी हैं। उसका परिणाम तुरंत सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे विश्व में कई देशों में हुआ यज्ञ हवन

मथुरा वृंदावन के अलावा मेलबर्न में वैदिक ग्लोबल संस्था के निदेशक राकेश रायजादा के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। न्यूयॉर्क शहर में श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए धर्म की यात्रा पत्रक वितरण किए गए। आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष कुमार अजय तोमर के नेतृत्व में हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र धाकड़, शिवम शर्मा, शैलेंद्र सिंह राघव, सुमित भोला, अर्जुन, रोहित कुमार, हरीश पंडित, शिवम तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed