{"_id":"68b4a7f433e16f07730de782","slug":"saanson-kee-maala-pe-simarun-hari-ka-naam-mathura-news-c-369-1-mt11010-135180-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सांसों की माला पे सिमरुं हरि का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सांसों की माला पे सिमरुं हरि का नाम
विज्ञापन
मथुरा। प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : mathura
वृंदावन। स्वामी हरिदासजी महाराज की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में कथक और सूफी की अद्भुत जुगलबंदी देखने की मिली। वन महाराज कॉलेज में भक्ति, कला और रसभाव की त्रिवेणी में हर कोई डूबा दिखाई दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्यमंत्री बीएल वर्मा, रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल व विधायक मेघश्याम सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर संत सियाराम दास महाराज ने स्वामी हरिदास जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और ब्रज में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि स्वामी हरिदास भारतीय शास्त्रीय संगीत की अनन्य विभूति हैं, जिन्होंने भक्ति में रसभाव को केंद्र में रखा।
महोत्सव में लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह और प्रसिद्ध कब्बाल हयात हुसैन के निर्देशन में दो दर्जन से अधिक कलाकारों ने मंच पर श्रीकृष्ण भक्ति को जीवंत कर दिया। सांसों की माला पे सिमरुं हरि का नाम और छाप तिलक सब छीनी, जैसे भजनों पर कलाकारों की प्रस्तुति ने सूफियाना रंग में भक्ति की भाव-गंगा प्रवाहित कर दी। संयोजन डॉक्टर अनूप शर्मा ने और संचालन शिखा द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन महाराज शिक्षण समिति के सचिव नामदेव शर्मा, समन्वयक अभय वशिष्ठ, डॉक्टर मुकेश शर्मा, आईओपी कालेज के प्राचार्य डॉक्टर पी के सारस्वत, पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, ठाकुर रामजीलाल सिंह, सुनील चतुर्वेदी,अवधेश उपाध्याय,अंकित श्रीवास्तव सौरभ कुलश्रेष्ठ,आदि मौजूद रहे।