फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Russian couple scuffle with police in Vrindavan bitten in hand of female constable

रशियन दंपती की गुंडागर्दी: पुलिस टीम के साथ की मारपीट, फिर महिला सिपाही के हाथ में काटा, पढ़ें- क्या है पूरा मामला

Sat, 02 Apr 2022 08:19 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 08:19 PM IST
सार

एक मामले में पूछताछ करने गई पुलिस टीम के साथ विदेशी दंपती से हाथापाई की। दोनों ने टीम में शामिल एक आरक्षी की वर्दी तक फाड़ दी। साथ ही महिला सिपाही के हाथ में काट लिया। पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Russian couple scuffle with police in Vrindavan bitten in hand of female constable
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीजा खत्म होने की जानकारी पर विदेशी दंपती से पूछताछ करने गई पुलिस टीम के साथ हाथापाई की। इतना ही नहीं दोनों ने टीम में शामिल एक आरक्षी की वर्दी तक फाड़ दी। महिला सिपाही के हाथ में काट लिया। पुलिस ने रशियन दंपती को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से रशिया के रहने वाले नतालिया क्रिवोनोसावा और रोमानोमा योरोस्व्लोव 2013 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। दो साल पहले उनका वीजा खत्म हो गया। बार-बार एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने नोटिस दिए लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिन से दोनों पति-पत्नी वृंदावन के रशियन बिल्डिंग से लापता हो गए। पुलिस लगातार इन्हें खोज रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों थाना जैंत के एक कृष्णा वैली में एक फ्लैट में रह रहे हैं। शुक्रवार रात जानकारी होने पर जांच अधिकारी और एलआईयू की टीम पहुंची और पूछताछ करने लगी। इस दौरान जब एलआईयू ने इनसे पासपोर्ट और वीजा मांगा तो दोनों भड़क गए। इसी बीच दोनों ने पुलिस पर हमला कर हाथापाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, वादी के अधिवक्ता रमाकांत भारद्वाज ने बताया कि 2019 में रशियन दंपती का वीजा खत्म हो गया था। इसके बावजूद भी ये लोग यहां रह रहे थे। इसके अलावा इन्होंने वृंदावन में एक सात मंजिला इमारत बनाई जबकि विकास प्राधिकरण से इसका तीन मंजिल का ही नक्शा पास था। इसे बाद प्राधिकरण ने फेल कर दिया था। बावजूद रशियन दंपती ने कुछ यूक्रेनी नागरिक और कुछ भारतीयों को सौ रुपये के स्टांप पर नोटेड कर दिया है। यह लोग गलत तरीके से रह रहे हैं। इनको पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत पकड़ा है।
 

 

एलआईयू टीम द्वारा दोनों विदेशी नागरिकों के संबंध में उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो पाया कि दोनों विदेशी नागरिकों का वीजा दो वर्ष पूर्व ही समाप्त हो चुका है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए इन्हें जेल भेजा है।- अजय कौशल, कोतवाली प्रभारी वृंदावन
 

 

कई मामलों में हैं नामजद 
बिल्डिंग में दो साल पहले लगी आग के मामले में दंपती के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। 25 सितंबर, 2020 को अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने दर्ज कराया था। वहीं एक और मुकदमा इन्हीं की बिल्डिंग में रहने वाले अलेक्जेंडर मायगकोव ने दर्ज कराया था। इसके अलावा रशियन बिल्डिंग निर्माण में अनियमितता करते हुए विप्रा द्वारा नक्शे में पास तीन मंजिला इमारत के बावजूद चार मंजिल तक इमारत निर्माण का मुकदमा भी अदालत में चल रहा है। एक वर्ष पूर्व सातवीं मंजिल से विदेशी महिला की गिरकर हुई मौत के मामले में भी जांच चल रही है। 

रशियन दंपती के खिलाफ शिकायत पर जांच करने गई टीम पर दोनों ने हमला किया था। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।- प्रवीण मलिक, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed