फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Runners spread the message of fitness by running.

Mathura News: धावकों ने दौड़ लगाकर दिया फिटनेस का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Runners spread the message of fitness by running.
गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर हुई क्रॉस कंट्री दौड़ के विजेताओं के साथ खड़े़ अतिथि।
मथुरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बृहस्पतिवार को पांच किलोमीटर की ओपन महिला-पुरुष क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। दौड़ के माध्यम से धावकों ने लोगों को फिटनेस का संदेश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रायफल क्लब (जिलाधिकारी निवास) से प्रारंभ हुई दौड़ पेट्रोल पंप चौराहा, पंचायत भवन, जिला कारागार, ऑफिसर्स कॉलोनी होते हुए वापस रायफल क्लब पर संपन्न हुई। दौड़ में पुरुष वर्ग में अडूकी निवासी सचिन गुर्जर प्रथम, कोयला निवासी महेश द्वितीय, ईगन गार्डन निवासी कान्हा तृतीय स्थान पर रहे। पंकज, अजीत, पीके को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में सदर निवासी पूनम प्रथम, अन्नू द्वितीय, सुहाना तृतीय स्थान पर रहीं। छाया, रितु, दीप्ति को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पूर्व स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। युवा कल्याण अधिकारी पीएस गौतम ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, पदम सिंह समेत अन्य युवा संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed