फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rumor of child kidnapping

तीन महिलाओं पर बच्चा चोर समझ भीड़ ने किया हमला

Sun, 11 Aug 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
rumor of child kidnapping
मथुरा। बच्चे उठाने को लेकर पकड़े गए संदिग्ध के बाद कोतवाली के बाहर लगी भीड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अफवाहों का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिफाइनरी क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में तीन महिलाओं को भीड़ ने पकड़ लिया और बच्चा चोर समझकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कब्जे में ले लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सौंख रोड पर एक मध्यप्रदेश के शख्स को भीड़ ने पकड़ लिया और बदमाश समझकर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल टाउनशिप क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में शाम को पांच बजे के करीब तीन महिलाओं को संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए देखा गया था। भीड़ ने इन्हें रोक लिया और पूछताछ करने लगे। लेकिन यह महिलाएं कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।
विज्ञापन

इस पर भीड़ ने महिलाओं की पिटाई शुरू कर दिया। इसी दौरान जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तीनों महिलाओं को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस महिलाओं को थाने ले आई और पूछताछ की गई। बाद चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिलाएं बच्चा चोर नहीं हैं। लेकिन आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो सकती हैं। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सौंख रोड पर मथुरा आए मध्यप्रदेश के दमोह के 50 वर्षीय राधा रमन तिवारी को भीड़ ने पीट दिया। वह परिक्रमा लगाने आए थे और वाहन की तलाश में रात को जा रहे थे। राधा रमन के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं टैंटीगांव में भी काले पकड़े पहनकर भीख मांग रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस तरह की घटनाएं शहर से लेकर देहात तक रोज हो रही हैं। पुलिस कार्रवाई भी कर रही है मगर घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed