फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ruckus at Rukmini Vihar power station, JE and lineman beaten up

Mathura News: रुक्मिणी विहार बिजलीघर पर हंगामा, जेई और लाइनमैन को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Rukmini Vihar power station, JE and lineman beaten up
वृंदावन। विद्युत आपूर्ति न मिलने से गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह रुक्मिणी विहार बिजलीघर पर हंगामा किया। तकरीबन दर्जन भर लोगों ने मौके पर मौजूद अवर अभियंता सुनील कुमार और लाइनमैन सूरज की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 6 बजे विधायक लिखा हुआ एक थार वाहन बिजलीघर पर आकर रुका, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। वे सीधे बिजलीघर के अंदर घुस गए और मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन

जब स्टाफ ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट पर उतर आए। आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान बिजलीघर की मशीनरी को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद बिजलीघर के कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed