फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rss path sanchalan in mathura

पथ संचलन में दिखाई दी संघ की शक्ति

Tue, 11 Oct 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 11 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
rss path sanchalan in mathura
स्वयंसेवकों ने की कदमताल - फोटो : अमर उजाला
दशहरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ पथ संचलन किया। इस दौरान कुछ स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आ रहे थे जबकि कुछ पुराने गणवेश में ही दिखे। आरएसएस के स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम में 12 साल के बच्चे से लेकर 76 साल तक के बुजुर्ग शामिल हुए। 
विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी रमण इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी का पर्व संघ के स्थापना दिवस के रूप में मनाया। सुबह सबसे पहले महानगर संचालक लालचंद्र ने शस्त्र पूजन कराया। प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख डा. केके कन्नोजिया ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास की जानकारी दी। संघ की स्थापना के उद्देश्य से भी स्वयंसेवकाें को अवगत कराया गया। मौजूद स्वयंसेवकों ने शस्त्रों को प्रणाम किया। इस मौके पर चंद्रभान गुप्ता, रोशन लाल, डा. संजय, लक्ष्मीनारायण, एनएन पचौरी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन


इसके बाद शहर में पथ संचलन किया गया। पहली बार आरएसएस के स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आए। पहली पंक्ति में नया गणवेश धारण किए स्वयंसेवक चल रहे थे। पथ संचलन का नेतृत्व प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख डा. कन्नौजिया ने किया। पथ संचलन में सबसे आगे दंड के साथ स्वयंसेवक चल रहे थे तो उनके पीछे की पंक्ति तलवार धारण किए हुए स्वयंसेवकों की थी। कदम ताल करते हुए दंड और खड्ग के साथ स्वयंसेवकों को देख आम लोगों के भी कदम ठहर गए। राइफल और पिस्टल लिए स्वयंसेवक भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वयंसेवकों की लंबी कताराें के बीच केसरिया ध्वज लहरा रहा था। इससे पहले घोष की आवाज लोगों का ध्यान पथ संचलन की ओर खींच रही थी। किशोरी रमण इंटर कॉलेज से शुरू हुआ पथ संचलन भैंस बहोरा, होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, घीया मंडी होते हुए फिर किशोरी रमण इंटर कालेज पहुंच गया। इस दौरान अजय कुमार पोइया, मदन मोहन श्रीवास्तव, मुकेश खंडेलवाल, योगेश आवा आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed