{"_id":"e7b3e3289af7ad1638889c6385a2c2b7","slug":"rss-is-organisng-yoga-camp-on-yoga-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की शाखाओं से निकलेगा योग का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की शाखाओं से निकलेगा योग का संदेश
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में पहली बार आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाने के लिए आरएसएस भी पूरी तरह से तैयार है। 21 जून को आरएसएस की सभी शाखाओं में सूर्य नमस्कार के साथ योग के संदेश की गूंज सुनाई देगी।
भारत ही नहीं दुनिया भर के देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग के विशेष आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। इसमें स्वयंसेवी संगठनों के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहभागिता भी नजर आएगी। योगेश्वर श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में आरएसएस 21 जून को विशेष उत्सव के रूप में मना रहा है।
जनपद में नियमित लगने वाली आरएसएस की सभी 150 शाखाओं में इस दिन सुुबह छह से आठ बजे के बीच योग का प्रदर्शन होगा। ब्रज क्षेत्र में संघ के शारीरिक प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिन संघ की शाखाओं में एक घंटे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इसमें 35 मिनट योग होगा और 15 मिनट योग पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस मौके पर नियमित की भांति संघ की शाखाओं में सूर्य नमस्कार के साथ सात योग क्रियाएं होंगी। इसके अलावा भी कुछ और योग आसन भी इस दिन कराए जाएंगे। इसमें संघ के स्वयंसेवकों के साथ आम लोगों को भी शामिल होने की छूट रहेगी। इस दौरान योग में शामिल होने वाले सभी लोगों मातृभूमि और योग को लेकर संकल्प पत्र भी भरवाया जाएगा।