{"_id":"695a146a0e47202bc60b502a","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-arrived-in-vrindavan-all-india-executive-committee-meeting-has-begun-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में RSS की बैठक: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की अध्यक्षता, देशभर से जुटे पदाधिकारी; इन मुद्दों पर चिंतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में RSS की बैठक: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने की अध्यक्षता, देशभर से जुटे पदाधिकारी; इन मुद्दों पर चिंतन
Sun, 04 Jan 2026 12:49 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:49 PM IST
सार
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित केशवधाम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शुरू हो गई। सात दिन चलने वाली इस बैठक की अध्यक्षता सर संघ चालक मोहन भागवत कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोहन भागवत, आरएसएस प्रमुख
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के केशवधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की सात दिवसीय बैठक में प्रतिभाग करने संघ प्रमुख मोहन भागवत रविवार की सुबह यहां पहुंचे। इसमें संघ प्रमुख ने केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन के सामाजिक सरोकारों को नई धार देने पर मंथन किया। इसमें पंच परिवर्तन के महत्व की चर्चा की गई। हिंदुत्व के भाव को प्रगाढ़ करने और जातियों के भेद को खत्म करके एकजुटता से नए भारत के निर्माण सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक में देशभर से आए 38 केंद्रीय पदाधिकारियों के लिए केशव धाम में ही व्यवस्था की गई है। बैठक में संघ प्रमुख ने परिचय प्राप्त किया। इसके बाद संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना और विजयदशमी तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। संघ के कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विमर्श हुआ। पंच परिवर्तन के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा पूरे सात दिन चलेगी। इन पंच परिवर्तन में आत्मनिर्भरता, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन (परिवार संस्कार), पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। बैठक में राज्यों से लोगों के पलायन, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हिंसक घटनाओं पर भी चिंता जताई गई। केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ पहले दिन प्रमुख रूप से शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा और उन्हें जन-जन से जोड़ना चर्चा के मुख्य बिंदुओं में रहे।
ब्रज की धरती पर देश का चिंतन
संघ ने इस बार अपने वैचारिक मंथन के लिए ब्रज के सबसे महत्वपूर्ण स्थान वृंदावन का चुनाव किया है। बांके बिहारी की नगरी में सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। यहां आध्यात्मिक और धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए बैठक रखी गई है। संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की इसके पहले बैठक गुजरात में हुई थी।