{"_id":"7a3e903e8175ebb010290d6935ed1c0b","slug":"rss-camp-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपने अंदर पैदा करें राष्ट्र निर्माण का भाव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपने अंदर पैदा करें राष्ट्र निर्माण का भाव’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगला अक्खा के बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के समन्वय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ाया और देश के लिए समर्पित रहने की बात कही।
सुबह के सत्र को संबोधित करते हुए सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि हम भारतवासी अपने अंदर राष्ट्र निर्माण का भाव पैदा करें और हिंदुत्व को मजबूत करते हुए मतान्तरण को रोकें। उन्होंने आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों से पूर्ण रूप से समन्वय बनाने की बात कही। भविष्य की चुनौतियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की हिदायत दी।
इससे पहले सह प्रांत कार्यवाहक राजकुमार ने विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह का व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया और सभी स्वयंसेवकों से उनका परिचय कराया। शिविर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, फतेहपुरसीकरी सांसद बाबूलाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, सौंख चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, संजय लवानियां, मथुरा चेयरमैन मनीषा गुप्ता, वृंदावन चेयरमैन मुकेश गौतम, जीतेंद्र फौजदार आदि मौजूद थे।