फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rs 65 lakh dues of house tax-burning on four thousand families

चार हजार परिवारों पर 65 लाख रुपये गृहकर-जलकर का बका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rs 65 lakh dues of house tax-burning on four thousand families
कोसीकलां। विधानसभा चुनाव के दौरान रुके विकास कार्यों को गति देने एवं गृहकर-जलकर की वसूली की समीक्षा की गई। सरकारी कार्यालयों के भवनों समेत नगर के चार हजार परिवारों पर नगर पालिका का करीब 65 लाख रुपये गृहकर-जलकर का बकाया है। इस प्रकार केवल 50 प्रतिशत वसूली हो सकी है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में नगर पालिका के 25 वार्डों में करीब एक लाख की आबादी है। नगर पालिका नगरवासियों से पानी सप्लाई, गृहकर की वसूली करती है। नगर पालिका के मुताबिक नगर में करीब आठ हजार मकान हैं। इन्हीं मकानों में रहने वाले वाशिंदों से कर वसूली होती है। इस बार वसूली का लक्ष्य एक करोड़ 29 लाख रुपये रखा गया।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी योगेंद्र रावत ने बताया कि वर्ष 2021-22 में गृहकर-जलकर वसूली के लक्ष्य के अनुरूप करीब 66 लाख की वसूली हो सकी है।
बैठक में कर अधीक्षक अनिरुद्ध भारती, राजस्व निरीक्षक प्रवेश कुमार, एसआई राजीव यादव, जेई जल विकास चौहान आदि थे।
स्टाफ की कमी भी बन रही वसूली न होने का कारण
गृह और जलकर की वसूली के लिए कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं है। जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से 12 कर संग्रहकर्ता के सापेक्ष मात्र छह कर संग्रहकर्ता मौजूद हैं। इन हालत में नगर पालिका में एक-एक कर संग्रहकर्ता पर चार-पांच मोहल्ले का कार्यभार है, जबकि नियमानुसार एक कर्मचारी पर अधिकतम तीन मोहल्ले होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत प्रतिशत टैक्स वसूलने के लगातार प्रयास रहते हैं। इस बार कोरोना की मार के चलते टैक्स जमा करने से लोग कतरा रहे हैं। टीमें वसूली को लगाई गई हैं। बड़े बकाएदारों की सूची बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
- पूर्णिमा दुबे, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed