{"_id":"6a8a02c580b32ab7c301c128","slug":"rs-598-lakh-vanishes-from-womans-bank-account-mathura-news-c-412-1-mt21004-10958-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला के बैंक खाते से 5.98 लाख रुपये गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला के बैंक खाते से 5.98 लाख रुपये गायब
विज्ञापन
चौमुहां। गांव अकबरपुर निवासी महिला के केनरा बैंक खाते से साइबर ठगों ने 5,98,565 रुपये पार कर दिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। महिला तत्काल बैंक पहुंचीं और खाते का विवरण निकलवाया तो रकम निकाले जाने का पता चला। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना मथुरा में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अकबरपुर निवासी ममता रानी पत्नी मनोज कुमार गुप्ता का खाता केनरा बैंक की चौमुहां शाखा में है। प्राथमिकी के अनुसार तीन अगस्त को करीब शाम पांच बजे उनके मोबाइल पर खाते से 99,990 रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। मैसेज देखने के बाद उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो रकम काफी कम मिली। इसके बाद वह तत्काल बैंक पहुंचीं और खाते का विवरण निकलवाया।
बैंक से खाते की जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 5,98,565 रुपये निकाले जा चुके हैं। पीड़िता के अनुसार इतनी बड़ी रकम निकलने के बाद उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई। ममता रानी ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर खाते से निकाली गई रकम वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।