फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RPF and civil police on alert to prevent stone pelting on trains

Mathura News: ट्रेनों पर पथराव रोकने के लिए आरपीएफ और सिविल पुलिस अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
RPF and civil police on alert to prevent stone pelting on trains
मथुरा। कुछ घंटों के अंतराल पर एक के बाद एक ट्रेनों पर किए गए पथराव के बाद आरपीएफ और सिविल पुलिस सतर्क हो गई है। बृहस्पतिवार को सीओ सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए आरपीएफ ने चार सिपाहियों को तैनात किया है। रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ग्राम अड़ूकी के निकट करीब 12 बजे दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इससे ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद कोटा-पटना एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट पर पथराव किया गया गया। इसमें जनरल कोच में सफर कर रहे दो यात्री पत्थर लगने से घायल हुए थे। आरपीएफ ने नाबालिग सहित दो लोगो को पकड़ा था। ट्रेनों पर हुए पथराव की घटना को आरपीएफ ही नहीं सिविल पुलिस ने भी पूरी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अपनी टीम के साथ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे और इस बारे में आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक से वार्ता कर घटना के बारे में जानकारी हासिल की। सीओ सिटी ने आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक को इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि जिस स्थान पर पथराव की घटना हुई है वहां दो सिपाहियों को दिन में व दो सिपाहियों को रात के समय ड्यूटी के लिए तैनात किया गया है। साथ ही नरहौलीपुल से अड़ूकी गांव तक गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed