{"_id":"66f337a1ffe8cdeb6b0c9c34","slug":"route-diversion-will-be-implemented-on-many-routes-of-mathura-from-tonight-mathura-news-c-369-1-mt11007-118629-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा के कई मार्गों पर आज रात से लागू होगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा के कई मार्गों पर आज रात से लागू होगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
मथुरा। गंगाजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाए जाने के कारण 25 सितंबर रात 10 बजे से 30 सितंबर तक शहर में कई मार्गों पर रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान कृष्णानगर में चश्मे की दुकान के पास पाइपलाइन के गैप को पूरा किया जाएगा। इसके नाले के नीचे से निकाला जाएगा।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि डायवर्जन लागू होने के बाद गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा से भूतेश्वर तिराहे होते हुए बस अड्डे और मथुरा शहर को जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहन, रोडवेज बसें, ऑटो, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर, सभी तरह के बड़े वाहन हाइवे कट और पुराना आरटीओ कट से बस अड्डे या मथुरा शहर के लिए जाएंगे। गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा से भूतेश्वर तिराहे होते हुए जन्मभूमि की तरफ जाने वाले सभी वाहन पोतरा कुंड लिंक मार्ग, गोकुल रेस्टोरेंट, मसानी मार्ग से जाएंगे। बस अड्डे से गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन महोली रोड बीएसए तिराहे से एनएच-19 होते हुए गुजरेंगे। नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से भूतेश्वर तिराहा होते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि और वृंदावन जाने वाले वाहन ऑटो, ई-रिक्शा डायवर्जन के दौरान स्टेट बैंक चौराहा से भरतपुर गेट, डीग गेट तिराहा होते हुए जाएंगे। मसानी चौराहा से भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा को जाने वाले वाहन गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा को जा सकेंगे। मथुरा शहर से भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा जाने वाले वाहन महोली रोड, बीएसए तिराहा से एनएच-19 होते हुए गोवर्धन चौराहा व मंडी चौराहे से निकाले जाएंगे। जरूरत पड़ने पर मछली फाटक पुल ढलान (टैंक चौराहा की ओर) से वाहन धौली प्याऊ होते हुए एनएच-19 की ओर डायवर्ट किये जाएंगे। आकस्मिक सेवाओं से जुड़े सभी वाहन एंबुलेंस, फायर सर्विस को इस दौरान नहीं रोका जाएगा।