फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Route diversion today in Mathura-Vrindavan

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में आज रूट डायवर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Route diversion today in Mathura-Vrindavan
मथुरा। रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाली होली के मद्देनजर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। यातायात पुलिस ने मथुरा और वृंदावन के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो मंगलवार रात से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। इसके तहत दोनों नगरों में भारी चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


वृंदावन की यातायात व्यवस्था
प्रतिबंधित मार्ग

- छटीकरा से वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के कमर्शियल व भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- छटीकरा-वृदांवन मार्ग पर मल्टीलेवल पार्किंग से आगे किसी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।

- वैष्णोदेवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन वृंदावन की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

- रक्मिणी विहार गोलचक्कर से वृंदावन की ओर सभी भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

- मथुरा-वृदांवन मार्ग पर सौ शैया अस्पताल से आगे सभी प्रकार के भारी चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- वृन्दावन कट, पानीगांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

- पानीघाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- पानीगांव चौराहे से सौ-शैया अस्पताल व वृंदावन की ओर सभी भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

- गोकुल रेस्तरां और मसानी चौराहे से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

इन मार्गों पर डायवर्जन
- छटीकरा से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल और भारी वाहन छटीकरा से मथुरा टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड़ से लक्ष्मीनगर तिराहा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन


- गोकुल रेस्तरां और मसानी चौराहे से वृंदावन होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल व भारी वाहन गोकुल रेस्तरां से मथुरा टाउनशिप चौराहा से गोकुल बैराज मोड से लक्ष्मीनगर तिराहे से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे की ओऱ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वृंदावन में पार्किंग व्यवस्था
यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन की ओर आने वाले वाहन

- शिवा ढाबा के सामने पार्किंग।

- पानीगांव पुलिस चौकी के पास पार्किंग।

- पैराग्लाइडिंग पार्किंग।

- पानी गांव पशु पैठ (बड़े वाहन बस, इत्यादि)

- पवनहंस हैलीपैड।

- मंडी पार्किंग।

- दारुक पार्किंग।

- टीएफसी मैदान पार्किंग।

मथुरा की ओर से वृंदावन को आने वाले वाहन
- टीएफसी मैदान पार्किंग।

- चौहान पार्किंग।

- मंडी पार्किंग।

- आईटीआई कॉलेज पार्किंग। (सभी प्रकार की बड़ी बसें / ट्रैवलर)

- पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा। (चार पहिया वाहन)

एनएच-19 छटीकरा से वृंदावन की ओर आने वाले वाहन
- माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-1 (बड़े वाहन)

- माता वैष्णो देवी मंदिर के सामने पार्किंग-2 (बड़े वाहन)

- माता वैष्णो देवी मंदिर के बराबर में खाली मैदान में पार्किंग-3 (बडे वाहन)

- रॉयल भारती मोड़ पार्किंग (छोटे वाहन)

- मल्टीलेवल पार्किंग।
- हरेकृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग (ई-रिक्शा स्टैंड)
- प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग।
- जादौन पार्किंग। (वीआईपी पार्किंग)



एनएच-19 जैत कट से वृंदावन आने वाले वाहन

- रामताल चौराहा के पास खाली भूमि (बडे वाहन बस/ट्रैवलर, चार पहिया)

- छह शिखर तिराहा के पास पार्किंग (चार पहिया वाहन)

- कुंज बिहारी पार्किंग रामताल रोड

- सुनरख मोड़ प्रेम मन्दिर के पीछे पार्किंग

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर होली आयोजन के मद्देनजर डायवर्जन
- गोवर्धन चौराहा एवं मंडी चौराहा से भूतेश्वर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल /भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रोडवेज बसें मालगोदाम रोड होकर बस स्टैंड तक जा सकेगी।

- भूतेश्वर तिराहा से सभी प्रकार के चार पहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।

- मसानी चौराहा से श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर जाने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल /भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। चार पहिया , टेम्पो, ई-रिक्शा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।

- बस स्टैंड से भूतेश्वर की ओर जाने वाली रोडवेज बसें व नगर निगम की बसें भूतेश्वर की ओर प्रतिबंधित रहेंगी। ये सभी बसें मालगोदाम वाले रास्ते से होकर गंतव्य को जा सकेंगी।

- स्टेट बैक चौराहा से सभी प्रकार के कमर्शियल वाहन भूतेश्वर की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे ।

- कृष्णापुरी से सभी प्रकार के कमर्शियल / भारी वाहन होलीगेट की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
- लक्ष्मीनगर चौराहा से एनसीसी तिराहा की ओर आने वाले सभी प्रकार के कमर्शियल / भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- डीगगेट चौराहा से सभी वाहन श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।


पार्किंग व्यवस्था
- गोवर्धन चौराहा और मंडी चौराहा से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन भूतेश्वर स्टेशन के पास खाली प्लाट मे खड़े कराए जाएंगे।

- वृन्दावन की ओऱ से आने वाले वाहनों को पीएमवी पॉलीटेक्निक कॉलेज में पार्क कराया जाएगा।

- वृन्दावन और गोकुल रेस्तरां की ओर से आने वाले वाहन कल्याणमं करोति के पास आरएसएस संस्था के खाली प्लॉट पर पार्क कराए जाएंगे।

- मसानी की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को मसानी रोड स्थित श्रीराम अग्रशल्य के खाली प्लॉट में खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed