फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Route diversion starting midnight on the 12th.

UP: मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालु ध्यान दें...12 नवंबर रात 12 बजे से बदल जाएगा रूट, इन रास्तों से जा सकेंगे

Tue, 11 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Nov 2025 12:10 AM IST
सार

श्रीबागेश्वर धाम सनातन एकता पदयात्रा 13 से 16 नवंबर तक मथुरा-वृंदावन में भ्रमण करेगी। इसके लिए एनएच-19 की यातायात व्यवस्था 12 नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे से बदल जाएगी। ऐसे में मथुरा आने वाले श्रद्धालु भी बदले हुए रूट को देखकर ही निकलें।

विज्ञापन
Route diversion starting midnight on the 12th.
रूट डायवर्जन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में यातायात पुलिस के मुताबिक, ग्वालियर / कानपुर / आगरा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट अंडरपास से यू टर्न लेकर वापस आगरा सीमा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस- वे से होकर गंतव्य को जाएंगे। आगरा की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी/ कामर्शियल वाहन जो दिल्ली जाने चाहते हैं, वह बाद गांव (रिफाइनरी) अंडरपास से नव निर्मित मथुरा-बरेली हाईवे होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे होकर निकल सकेंगे।
विज्ञापन


हाथरस एवं अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जो मथुरा होते हुए पलवल, फरीदाबाद एवं दिल्ली जाना चाहते हैं, वह राया कट यमुना एक्सप्रेस-वे होकर निकलेंगे। लखनऊ /आगरा यमुना एक्सप्रेसवे से नौहझील बाजना, शेरगढ़ / कोसी के रास्ते होते हुए दिल्ली-पलवल- फरीदाबाद की ओर जाने वाले भारी कामर्शियल वाहन नौहझील , पटेल चौक , कोसी तिराहा व छाता की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन यमुना एक्सप्रेसवे से ही अपने गन्तव्य को जाएंगे। नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर आने वाले समस्त प्रकार के भारी/कामर्शियल वाहन, जो एनएच-19 होकर दिल्ली की ओर जाना चाहते हैं। वह सभी प्रकार के वाहन दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन



भरतपुर की ओर से आने वाले भारी /कामर्शियल वाहन जो भरतपुर कट एचएन -19 होकर दिल्ली जाना चाहते हैं, वे जाजम पट्टी से ओल होकर फरह की ओर डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन मथुरा बरेली हाईवे/ यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। मथुरा शहर के अन्य स्थानों से आने वाले भारी/कामर्शियल वाहन जो एनएच-19 होते हुए दिल्ली जाना चाहते हैं, वह जयगुरूदेव अंडरपास / मंडी चौराहा से एनएच-19 आगरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।ये सभी वाहन बाद गांव (रिफाइनरी) अंडरपास से मथुरा बरेली हाईवे/यमुना एक्सप्रेसवे होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीग/कामा की ओर से आने वाले वाहन जो छाता, बरसाना, नंदगांव, कोसी होकर दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर जाना चाहते हैं, वे बरसाना, गोवर्धन होते हुए गोवर्धन चौराहे से मथुरा बरेली हाईवे /यमुना एक्सप्रेसवे होकर गुजरेंगे। ये वाहन राणा की प्याऊ / नंदगांव चौकी तिराहा से कोसी / छाता की ओर बंद रहेंगे।


नंदगांव पुलिस चौकी से कोसी की ओर वाहन बंद रहेंगे। राणा की प्याऊ बरसाना से छाता की ओर वाहन नहीं चलेंगे। इसी तरह नीमगांव से गोवर्धन, छाता और कुंजीलाल तिराहे से राल, छटीकरा की ओर प्रतिबंधित रहेंगे। 15 नवंबर को सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन एचएन-19 पर मथुरा की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। चार पहिया वाहन एक पंक्ति मे चलेंगे। जरूरत पर उन्हें भी एक्सप्रेस वे से गुजारा जाएगा। मथुरा शहर की ओर से कोसी / पलवल / फरीदाबाद / दिल्ली की ओर जाने वाले सभी वाहन एनएच -19 पर प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन राया कट, यमुना एक्सप्रेसवे, अलीगढ़, हाथरस मार्ग, मथुरा बरेली हाईवे होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed