{"_id":"67b0da024917b481a204ac40","slug":"rodavej-dipo-ko-milengee-20-naee-ee-basen-mathura-news-c-369-1-mt11008-125207-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज डिपो को मिलेंगी 20 नई ई-बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज डिपो को मिलेंगी 20 नई ई-बसें
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज डिपो में अब जल्द ही 20 नई ई-बसें शामिल होने वाली हैं। इन बसों को दिल्ली, नोएडा, आगरा सहित अन्य मार्गों पर चलाया जाएगा। डिपो में मार्च के अंतिम सप्ताह तक बसें पहुंच जाएंगी।
डिपो के अधिकारियों ने बताया ई-बसें 200 किलोमीटर क्षेत्र में संचालित की जाएंगी। अभी इन बसों को दिल्ली, नोएडा, आगरा और फिरोजाबाद के मार्ग पर संचालन किया जाएगा। डिपो में ई-बसें आने को लेकर विभाग के अधिकारियों ने पहल शुरू कर दी है। ई-बसों के संचालन से यात्रियों पर सामान्य बसों की अपेक्षा इनका किराया कम रहेगा।
बसों में गर्मी के लिए एसी की भी सुविधा यात्रियों को मिलेगी। इनके चार्जिंग के लिए जयसिंह पुरा बस स्टैंड पर चार्जिंग स्टेशन का कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए रोडवेज ने विद्युत निगम को 20 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है, जिससे यहां पर ई-बसों के चार्ज करने के लिए 6 प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण में पिलर और टिनशेड का कार्य हो रहा है। मार्च में चार्जिंग स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
चालकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
ई-बसों का संचालन करने के लिए चालकों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में सब ऑटोमेटिक सिस्टम होता है। इसके लिए परिवहन निगम अपने संविदा चालकों को ई-बसों को चलाने की ट्रेनिंग देगा। इस ट्रेनिंग प्रशिक्षण में बसों में मैकेनिज्म से लेकर बैटरी, तकनीकी की बारीकियों की जानकारी दी जाएगी। इसके चालकों को वर्कशाप से लेकर बसों के रूट संचालक की जानकारी दी जाएगी।
वर्जन
रोडवेज डिपो को 20 नई ई-बसें जल्द ही मिल जाएंगी। इसके लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इनका संचालन 200 किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा।
- संतोष अग्रवाल, कार्यवाहक एआरएम