फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbery from a silver trader: Police will reach the criminals through fingerprints found in the car

चांदी कारोबारी से लूट: कार से मिले फिंगरप्रिंट से बदमाशों तक पहुंचेगी पुलिस, वारदात का कराया सीन रीक्रएशन

Thu, 31 Jul 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 09:23 AM IST
सार

मथुरा जिले में एक व्यापारी को बदमाशों ने अगवा कर लिया। इसके बादचांदी की राखियां लूट ली। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम ने कार से फिंगरप्रिंट लेकर जांच के लिए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो भेजे हैं। 

विज्ञापन
Robbery from a silver trader: Police will reach the criminals through fingerprints found in the car
मथुरा में पीड़ित से पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में लूट अंजाम देने वाले बदमाशों के फिंगरप्रिंट पुलिस के हाथ लगे हैं। फोरेंसिक टीम ने कार से फिंगरप्रिंट लेकर जांच के लिए नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो भेजे हैं। पुलिस का मानना है कि फिंगरप्रिंट उन्हें बदमाशों तक पहुंचा सकते हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने बुधवार को कार चालक शब्बीर खान को साथ लेकर सीन रीक्रिएट करवाकर घटना के बारे में जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

 

लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों ने कार के तीन दरवाजे खोले थे। पहले चालक को बाहर निकालने के लिए ड्राइविंग सीट का दरवाजा खेाला, उसके बाद बदमाशों ने आगे का दूसरा दरवाजा और पीछे एक दरवाजा खोलकर कार में एंट्री ली थी। इसके बाद कार को देहात क्षेत्र में ले जाने के बाद लुटेरों ने अंदर से सभी दरवाजों को खोलकर व्यापारी के बेटों को बाहर निकाला। इसके बाद फिर से कार में बैठकर चले गए। वहीं हाईवे पर कार छोड़ने के दौरान फिर से कार के दरवाजे खोले और बाहर से बंद भी किए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान एक बदमाश कार को चल रहा था। ऐसे में तीनों बदमाशों के फिंगरप्रिंट कार पर हर तरफ छूट गए। स्टीयरिंग पर एक बदमाश के फिंगरप्रिंट हैं तो वहीं दरवाजों के अंदर और बाहर के हत्थों पर भी बदमाशों की अंगुलियों के निशान छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कार पर बदमाशों के गहरे फिंगरप्रिंट मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने से फिंगरप्रिंट लेकर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो भेजे हैं। यहां अपराधियों के फिंगरप्रिंट से कार पर मिले फिंगरप्रिंट का मिलान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्यूरो के डाटा में अपराधियों के फिंगरप्रिंट पहले से दर्ज हैं। ऐसे में अगर किसी अपराधी ने इस घटना को अंजाम दिया है तो उसकी पहचान हो जाएगी। पुलिस को बेसब्री से फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
पुलिस लूट की घटना में छोटी से छोटी बात को नजरंदाज नहीं करना चाहती है। इसीलिए चालक शब्बीर खान से लगातार पूछताछ की जा रही है। बुधवार को पुलिस ने चालक के साथ घटना का सीन भी रिक्रएट कराया। पुलिस चालक को लेकर आगरा भी गई और जानकारी जुटाई। इसके बाद आगरा से चलने से लेकर बदमाशों के कार रोकने, चालक को बाहर फेंकने, व्यापारी के बेटों को कार समेत ले जाने, चांदी लूटकर बेटों को छोड़ने की मिनट टू मिनट रिपोर्ट तैयार की है।
 
विज्ञापन

व्यापारी के बेटे ने पहनी थी कॉलिंग वॉच, उसी से किया पिता को फोन
लुटेरे चांदी लूटने के साथ व्यापारी के दोनों बेटों के फोन भी लूटकर ले गए थे, जिससे वह किसी से संपर्क न कर सकें। शायद लुटेरों को यह नहीं पता था कि व्यापारी के बेटे गौरव ने कॉलिंग वॉच पहन रखी थी। लुटेरों के उन्हें ग्रामीण क्षेत्र में छोड़कर जाने के बाद गौरव ने अपनी कॉलिंग वॉच के माध्यम से ही पिता हरिओम को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इससे पहले चालक शब्बीर खान ने हाईवे पर गुजर रहे एक राहगीर के फोन से सराफा व्यापारी को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दे दी थी।
 

चंद मिनट पहले होती लूट तो आगरा जिले में होता घटनास्थल
आगरा-मथुरा हाईवे पर जहां लूट की घटना हुई, वहां से आगरा जिले की सीमा करीब दो किलोमीटर है। ऐसे में अगर घटना दो मिनट पहले होती तो घटनास्थल आगरा जिले की सीमा में होता। फिलहाल पुलिस लूट में प्रयोग की काली पल्सर और सफेद बोलेरो की भी तलाश में जुटी है। साथ ही बदमाश यह बात भी अच्छी तरह जानते थे कि अगर वे व्यापारी की कार अपने साथ ले गए तो वे पकड़े जा सकते हैं। इसीलिए वे कार को हाईवे पर छोड़कर भाग निकले।

बदमाशों के राजस्थान भागने की भी है आशंका
बेखौफ लुटेरों ने वारदात के लिए हाईवे पर फरह के पास स्थित भीमनगर को चुना। वे जानते थे कि वारदात के बाद नेशनल हाईवे से सुरक्षित निकलना उनके लिए चुनौती होगा। इसीलिए उन्होंने फरह से अछनेरा जाने वाला लिंक रोड चुना। अछनेरा से सड़क द्वारा सीधे राजस्थान जाने रास्ता है। ऐसे में लुटेरों के राजस्थान भागने की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस को मिले सुराग लुटेरों के आगरा की तरफ भागने का इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed