Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Robbery conspiracy foiled police caught 5 criminals

Mathura News: डकैती की साजिश नाकाम, गोवर्धन पुलिस ने 5 बदमाश दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Robbery conspiracy foiled police caught 5 criminals
गोवर्धन। थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चाकू, सब्बल, प्लास, पेचकस, टॉर्च, मोबाइल फोन व नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह गुर्जर को सोमवार तड़के करीब 2:15 बजे सूचना मिली कि सकीतरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास सुनसान जगह में कुछ लोग डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाहपुर, डींग राजस्थान निवासी दीपक, गोवर्धन निवासी राकेश, सोनू, हर्षित मित्तल, रतन उर्फ टल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दीपक के पास से तमंचा, कारतूस व नकदी, राकेश से चाकू, मोबाइल व नकदी, सोनू से सब्बल, टॉर्च, मोबाइल व नकदी, हर्षित से प्लास, 2 मोबाइल, टॉर्च व नकदी तथा रतन उर्फ टल्लू से पेचकस, टॉर्च व नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान किया है। मामले में रामसिंह, चौहल सिंह उर्फ चौहलु, कन्नू उर्फ कान्हा व योगेश नाम के 4 अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed