फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways drivers and conductors are not getting passengers

Mathura News: रोडवेज के चालक-परिचालकों को नहीं मिल रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways drivers and conductors are not getting passengers
नए बस स्टैंड पर दोपहर में यात्रियों के इंतजार में खड़ी रोडवेज बसें।
मथुरा। इन दिनों गर्मी का सितम बरकरार है। दिन में लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। गर्मी का असर अब परिवहन निगम की बसों पर भी दिखने लगा है। नए बस स्टैंड पर रोजाना साढ़े 11 बजे से शाम चार बजे तक बस अड्डे पर चालक-परिचालकों को यात्री खोजे नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में वह 15 से 20 सवारियां ही लेकर गंतव्य को रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन


मथुरा रोडवेज डिपो में 169 बसें हैं। यह बसें स्थानीय रूटों के साथ-साथ अन्य शहरों में जाती हैं, लेकिन पिछले चार दिनों से बढ़ी गर्मी के कारण अब रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है। ऐसे में प्रतिदिन 18 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। साथ ही बस स्टैंड से जो बसें भेजी जा रही हैं उनमें भी 15 से 20 यात्री मिलने पर ही रवाना की जा रही हैं।
विज्ञापन


डिपो के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद बस स्टैंड पर सन्नाटा पसर जाता हैं। उन्होंने बताया कि सफर करने वाले यात्री गर्मी में कम निकल रहे हैं। ऐसे में प्रतिदिन यात्रियों के इंतजार में चालक-परिचालक को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि यह समस्या एक रूट पर नहीं है, सभी रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के बीच दोपहर में यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि यात्री नहीं मिलने से 18 बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। सभी बसों का संचालन करने के चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed