{"_id":"647cdabcedd81d99ef0cbe44","slug":"roadways-bus-collided-with-pickup-12-pilgrims-injured-mathura-news-c-160-1-sagr1034-77-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोडवेज बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 12 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोडवेज बस ने पिकअप में मारी टक्कर, 12 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 12 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पिकअप चालक ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राहुल पुत्र नाथीराम निवासी खटेसरा, पलवल, हरियाणा रविवार को पिकअप से कोकिलावन में शनिदेव के दर्शन के लिए आ रहा था। उसमें उसके साथ परिजन एवं रिश्तेदार भी बैठे थे। कोटवन पुलिस चौकी के पास रोडवेज बस ने पिकअप में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कर्मवीर, भूपसिंह, मोहन पुत्रगण गिर्राज, इंदरा पत्नी कर्मवीर, प्रीति पत्नी भूपसिंह, ज्ञानवती पत्नी दंदीर, वंश पुत्र भूपसिंह, पलक पुत्री दंदीर निवासीगण गांव अलावलपुर, जिला पलवल घायल हो गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में राहुल ने रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक अन्य दुर्घटना नंदगांव रोड पर गांव जाव के समीप हुई। शनिदेव के दर्शन कर महिलाएं टेंपो से गांव लौट रही थीं। आरोप है कि शराब के नशे में चालक टेंपो को चला रहा था। अनियंत्रित होकर वह गड्ढे में पलट गया, जिससे टेंपो सवार गांव बरचावली निवासी महिला भूमि, कीर्ति, पूजा, रेखा, प्रीति, तेजो, प्रिया, नेहा घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक टेंपो छोड़कर भाग गया। दुर्घटना की रिपोर्ट भूमि ने टेंपो चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।