फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roads and fields waterlogged due to intermittent rain over the past two days

Mathura News: दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से सड़कें व खेत जलमग्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads and fields waterlogged due to intermittent rain over the past two days
मथुरा। बीते दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। लगातार बरसात से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़कें जलमग्न हो गई हैं। चौक बाजार में जामा मस्जिद की गुंबद का एक हिस्सा ढह गया, जिससे बाल-बाल लोग बचे। कई स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन बाधित रहा और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बीते मंगलवार दोपहर को करीब आधे घंटे बारिश हुई थी। इसके बाद बुधवार तड़के लगभग तीन घंटे तक बारिश हुई। बृहस्पतिवार दोपहर तक लगातार रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने से दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। बलदेव क्षेत्र के गांव खडेरा में हालात सबसे अधिक खराब रहे। यहां मुख्य सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। शहर की सड़कों का भी बुरा हाल रहा। प्रमुख मार्गों के साथ-साथ निचले क्षेत्रों में पानी भर गया है। लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी चौराहा, पुष्पांजलि उपवन, सौ फुटा रोड, महाली रोड, कृष्णा नगर, शंकर विहार, राधिका विहार, छत्ता बाजार, चंदनवन समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। बारिश से यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया कि ट्रैक्टर में पंप सेट लगाकर जल निकासी कराई जा रही है। साथ ही जहां-जहां से शिकायतें मिले रही हैं, वहां पर भी टीम भेजकर जलनिकासी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed