फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   road leading to Shri Banke Bihari Temple will made smart

Vrindavan: बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाला मार्ग बनेगा स्मार्ट रोड, 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे

Tue, 03 Feb 2026 07:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Feb 2026 07:49 AM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले मार्ग का सौंदर्यीकरण होने जा रहा है। मार्ग के दोनों ओर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही खंभों पर झूलती केबल, गैस एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की लाइन पिट से होकर गुजरेगी।

विज्ञापन
road leading to Shri Banke Bihari Temple will made smart
मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : mathura

विस्तार

रमणरेती तिराहा से श्रीबांकेबिहारी मंदिर की जोर जाने वाला मार्ग विद्यापीठ चौराहा तक स्मार्ट रोड बनेगा। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत इस मार्ग का चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण कराया जाएगा। कार्य जल्द ही शुरू होने जा रहा है। नगर निगम की देखरेख में लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर मार्गों को चौड़ा और सुंदर बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत रमणरेती तिराहा से विद्यापीठ चौराहा तक मार्ग को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण किया जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ बनाकर उन पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। योजना के तहत मार्ग के दोनों ओर से बिजली के खंभाें को हटाकर भूमिगत केबल डाली जाएगी। 
विज्ञापन


बिजली के पुराने ट्रांसफाॅर्मरों को हटाकर आधुनिक कॉम्पैक्ट ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। मार्ग के बीच में डिवाइडर पर पथ प्रकाश के लिए कलात्मक पोल लगाए जाएंगे। पानी, बिजली, गैस एवं अन्य जन उपयोगी लाइन के लिए जगह- जगह पिट बनाए जाएंगे। जिससे मार्ग और खंभों पर झूलती केबल, गैस एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की लाइन पिट से होकर गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम वृंदावन जोन के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया शासन की मंशा के अनुरूप श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के स्मार्ट रोड बनाए जाने का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed