फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   road jam on highway

हाईवे पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम 

Mon, 18 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
road jam on highway
जाम
शुक्रवार से लेकर रविवार शाम तक हुई लगातार बरसात और मुड़िया मेला की भीड़ के चलते हाईवे पर जाम के हालात बन गए। जाम के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी वाहनोें को हाईवे पर रुकवा दिया।
विज्ञापन


मुड़िया मेला में लगी 1300 बसें श्रद्धालुओें को गोवर्धन लाने-ले जाने में लगी हैं। यह बसें हाईवे स्थित मंडी चौराहे और गोवर्धन चौराहे से श्रद्धालुओं को भरकर गोवर्धन जा रही हैं। सवारी उतारने और चढ़ाने के लिए रुकने और हाईवे किनारे कच्चे में कीचड़ होने के चलते चालकों ने बसों को हाईवे पर खड़ा किए रखा। इससे रविवार सुबह 11:30 बजे मंडी समिति चौराहे से लेकर गोवर्धन तक दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दोपहर में हुई बरसात के चलते यह जाम और लंबा हो गया। 
विज्ञापन


हाईवे पर लगे जाम और बरसात से फैली अव्यवस्था के चलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हाईवे से दिल्ली और नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को टाउनशिप तिराहे पर रोक दिया और यमुना एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट कर दिया। जाम के हालात इस कदर रहे कि चार किलोमीटर चलने में दो घंटे का समय लगा। बाद में पुलिस ने आड़े तिरछे फंसे वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुड़िया मेला के वाहनों के लिए बनाया वन वे रूट 
मुड़िया मेला में श्रद्धालुओं को गोवर्धन लाने और ले जाने के लिए लगाई गई 1300 रोडवेज बसों के संचालन के लिए वन वे ट्रैफिक लागू किया है। इसमें मंडी समिति चौराहे और गोवर्धन चौराहे से श्रद्धालुओं को लेकर बसें गोवर्धन रोड से जा रही हैं और सौंख गोवर्धन से कस्बा सौंख और सौंख से मथुरा मार्ग होकर वापस हाईवे पर आ रही हैं। वन वे ट्रैफिक लागू होने से जाम के हालात में कुछ कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed