Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tragic accident in Mathura People shivered after seeing the dead body of a woman and an innocent girl

मथुरा में दर्दनाक हादसा: भाभी और मासूम भतीजी की आंखों के सामने हुई मौत, लाश देख देवर हुआ बेहोश

Fri, 22 Dec 2023 03:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Dec 2023 03:11 PM IST
सार

 फरह थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का देवर और तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Tragic accident in Mathura People shivered after seeing the dead body of a woman and an innocent girl
accident demo pic

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार शाम एक सड़क हादसे में मां और दो साल की मासूम बेटी की मौत हो गई। महिला का देवर और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। मृतका मुरैना, मप्र की रहने वाली थी।
विज्ञापन


मप्र के मुरैना जिले के खड़ाऊ इलाके के जयवीर अपनी भाभी विशन देवी व उनके तीन बच्चे आठ वर्षीय परी, चार वर्षीय मनु और दो वर्षीय खुशी को वृंदावन से मुरैना बाइक पर लेकर जा रहे थे। फरह पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक में पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। विशन देवी और दो साल की खुशी सड़क पर जा गिरी और अन्य तीन साइड में गिरे। बीच सड़क पर गिरी मां-बेटी पर अज्ञात वाहन का पहिया चढ़ गया। राहगीरों ने घायलों व मृतकों को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  COVID-19 JN-1: नए साल पर बांकेबिहारी मंदिर की बदली व्यवस्था, ये लोग नहीं कर सकेंगे दर्शन; जानें गाइडलाइन
विज्ञापन
विज्ञापन



आंखों के सामने भाभी-भतीजी की मौत होते देख बेहोश हुआ जयवीर
हादसे में घायल जयवीर ने बताया कि वह बाइक में पीछे से किसी वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने के पल भर बाद ही सड़क के साइड में जा गिरा। उसके पास भतीजी परी और मनु गिरी। जब तक की वह कुछ समझ पाता, भाभी विशन देवी और दो साल की मासूम भतीजी खुशी सड़क के बीचोबीच मृत हालत में पड़ीं थीं। उन्हें देख वह बेहोश हो गया। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि घायल उपचाराधीन हैं। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

ये भी पढ़ें -  मदद के बहाने लूट ली आबरू: पड़ोसी युवक के इरादे थे इतने घिनौने..., बंधक बनाया; यहीं नहीं रुकी दरिंदगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed