{"_id":"5f8b43008ebc3e9bd646e61c","slug":"road-accident-mathura-news-agr464180691","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरे सांड़ से टकराकर ओवरब्रिज पर पलटी रोडवेज बस, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरे सांड़ से टकराकर ओवरब्रिज पर पलटी रोडवेज बस, चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
मथुरा। रिफाइनरी के पास हाईवे पर पलटी रोडवेज बस।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शनिवार की रात औरंगाबाद ओवरब्रिज पर पड़े मरे सांड़ से टकराकर रोडवेज की बस पलट गई, जिससे बस में सवार चालक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गई। घायलों को स्वर्ण जयंती हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मथुरा डिपो की रोडवेज बस शनिवार रात आगरा से मथुरा आ रही थी। बस में चालक और कंडक्टर समेत आठ लोग सवार थे। रात पौने दस बजे बस स्वर्ण जयंती हास्पिटल के सामने औरंगाबाद ओवरब्रिज पर पहुंची तो सड़क पर मरे पड़े सांड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में बस में सवार चालक नारायण सिंह (45) पुत्र नवाब सिंह निवासी दामोदरपुरा थाना सदर, पवन खंडेलवाल निवासी धौली प्याऊ मथुरा, मुकेश तोमर पुत्र भीमचंद्र तोमर निवासी चंदनवन मथुुरा, मोहित पुत्र विष्णु निवासी दलपत खिड़की कोतवाली मथुरा घायल हो गए।
सूचना पर थाना रिफाइनरी और थाना हाइवे की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को स्वर्ण जयंती हास्पिटल में भर्ती कराया। इस दौरान कुछ देर के लिए ओवरब्रिज पर जाम भी लगा। देर रात तक पुलिस की टीमें मरे सांड़ और पलटी बस को हटाने में जुटे थे। सीओ रिफाइनरी ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि बस पलटने से चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से ओवरब्रिज पर सांड़ मरा था, जिससे टकराकर बस पलटी है।