फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Road accident in Mant, BSF jawan died

Mathura News: मांट में सड़क हादसा, बीएसएफ जवान की मौत

Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 08 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Mant, BSF jawan died
मथुरा-बाजना-नौहझील। मांट थाना क्षेत्र के वृंदावन रोड पर बृहस्पतिवार रात बीएसएफ जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ गांव से पंचायत कर लौट रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंपा।
विज्ञापन


नौहझील थाना क्षेत्र के गांव पालखेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार (40) पुत्र रामवीर सिंह बीएसएफ में सिपाही थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जिले में थी। उनका परिवार मथुरा में मंडी समिति के पास मकान में रहता है। बृहस्पतिवार को गांव में किसी प्रकरण में पंचायत थी। वह अपने पिता के साथ पंचायत में शामिल होने गए थे। देर रात को लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान वृंदावन रोड पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पिता रामवीर घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, रामवीर को होश आने पर परिवार वालों के विषय में जानकारी कर उनको हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



23 अगस्त को लौट जाते तो....
सिपाही देवेंद्र कुमार के परिवार वालों ने बताया कि वह अगस्त में छुट्टी पर घर आए थे। 23 अगस्त को ड्यूटी पर जाना था, लेकिन हवाई जहाज की टिकट नहीं मिल सकी। इस कारण वह जा नहीं पाए। अधिकारियों से वार्ता कर उन्होंने अपनी छुट्टी बढ़वा ली थी। परिवार वालों का कहना है कि देवेंद्र लौट जाते तो यह दिन न देखना पड़ता।




सैनिक सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

देवेंद्र सिंह का शुक्रवार को गांव पालखेड़ा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। विधायक राजेश चौधरी पहुंचे और शासन की ओर सेपार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित किया गया। विधायक ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। 167 बटालियन बीएसएफ बाद, मथुरा के एएसआई मन्नू राठौर के नेतृत्व में जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


आर्थिक मदद का दिया भरोसा
नौहझील। देवेंद्र सिंह के घर की माली हालत ज्यादा मजबूत नहीं है। वृद्ध माता-पिता के अतिरिक्त परिवार में बड़ा भाई गिरीश है, जो खेती करते हैं। देवेंद्र की शादी को 10 साल हो गए हैं। परिवार में पत्नी, चार वर्ष की बेटी व डेढ़ वर्ष का बेटा है। देवेंद्र की मृत्यु के बाद पत्नी आरती का रो-रो कर बुरा हाल है। विधायक राजेश चौधरी ने देवेंद्र के पिता को सांत्वना देकर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। बरसात के दौरान जवान के अंतिम संस्कार में आई दिक्कतों को देखते हुए विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान अंत्येष्टि स्थल के लिए प्रस्ताव बना कर दें, शीघ्र ही निर्माण कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed