{"_id":"a7cb71df7ac978c6ac23841b22bb822d","slug":"rld-rally-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सरकार नहीं, गिरोह कर रहा काम: अजित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सरकार नहीं, गिरोह कर रहा काम: अजित सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद मुखिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कोई सरकार नहीं है। एक गिरोह है, जिसमें 22 लोग प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। हरेक चीज के दाम फिक्स हैं। शिक्षा, पुलिस, लेखपाल सभी भर्तियों में एक तो पैसा, दूसरा क्षेत्र और जाति चल रही है। जितने भी आयोग हैं, उनमें अपने आदमी बिठा दिए हैं।
सोमवार को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजित सिंह बोले कि समझ नहीं आ रहा था कि एक इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई जांच से मुलायम सिंह के पेट में क्यों दर्द हो रहा हैं। अब समझ में आया कि यादव सिंह से उनके परिवारीजनों का हिस्सा बंधा हुआ था। इसे लेकर खामोश मायावती भी हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने सरकार के सभी प्रमुख विभाग अपने परिवार के लोगों को दिए हैं, जिससे रुपया-पैसा, नौकरियां सब पर अपना ही नियंत्रण रहे।
यह राजनीतिक परिवार नहीं, गिरोह है। रालोद मुखिया ने कहा कि अब तो मुलायम सिंह को लगने लगा है कि सत्ता जा रही है तो अपने रिश्तेदार के समधी को ही लोकायुक्त बनाने के लिए प्रस्तावित कर दिया। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने आपत्ति जताई तो उन्हीं को प्रक्रिया से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को उठाते हुए रालोद मुखिया ने मायावती और मुलायम सिंह के गठजोड़ की चर्चा की, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी वादे तो करते हैं उन्हें निभाने के लिए कुछ नहीं करते हैं। कहां आया कालाधन, किसानों को मिल गया डेढ़ गुना फसल का मूल्य। उन्हें किसानों से नहीं उद्योगपतियों से मतलब है। पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने भी प्रदेश की अखिलेश सरकार को भ्रष्टाचार के लिए जमकर घेरा। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, त्रिलोक त्यागी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।