फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RLD President Jayant's Ashirwad Path program canceled

रालोद अध्यक्ष जयंत की आशीर्वाद पथ कार्यक्रम रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
RLD President Jayant's Ashirwad Path program canceled
मथुरा। 18 अक्तूबर को बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज पर निर्धारित कार्यक्रम आशीर्वाद पथ रद्द हो गया है। अब यह कार्यक्रम 27 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम स्थल पर बारिश का पानी भरने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रालोद के पूर्वमंत्री प्रभारी आगरा-अलीगढ़ कुलदीप उज्ज्वल एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी ने बताया कि 18 अक्तूबर को बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज मांट में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की आशीर्वाद पथ कार्यक्रम निर्धारित था, पर बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली मुख्यालय से यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

अब यह कार्यक्रम इसी स्थल पर 27 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अथिति रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हेलीकॉप्टर से आकर लाखों लोगों की भीड़ को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सर्व समाज जयंत को मंच पर पगड़ी पहनाएगा। नेताओं ने बताया कि 27 अक्तूबर को उम्मीद से अधिक भीड़ एकत्रित होकर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed