फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD leader Yogesh Nowhwar's release brings happiness, welcome to supporters

मथुरा: रालोद नेता योगेश नौहवार की रिहाई, समर्थकों में खुशी का माहौल, ये था मामला

Mon, 09 Aug 2021 10:02 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 09 Aug 2021 10:02 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के वक्त नौहझील के गांव मुड़लिया में रालोद कार्यकर्ताओं और नौहझील पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने नौहझील पुलिस के साथ मारपीट की थी।

विज्ञापन
RLD leader Yogesh Nowhwar's release brings happiness, welcome to supporters
जेल से रिहाई के बाद रालोद नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) नेता योगेश नौहवार की सोमवार को 80 दिन बाद जेल से रिहाई हुई। सैकड़ों की संख्या में समर्थक स्वागत के लिए जेल के मुख्य द्वार पर उनके स्वागत के लिए एकत्रित हो गए। पंचायत चुनाव के वक्त नौहझील के गांव मुड़लिया में रालोद कार्यकर्ताओं और नौहझील पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। आरोप है कि रालोद कार्यकर्ताओं ने नौहझील पुलिस के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सोनू चौधरी के साथ रालोद नेता योगेश नौहवार को भी नामजद किया गया था। संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर नौहझील पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


तत्कालीन थाना प्रभारी लोकेश भाटी ने 22 मई को रालोद नेता योगेश नौहवार को उनके राधापुरम स्टेट स्थित आवास से गिरफ्तार किया कर लिया था। उसी दिन से योगेश नौहवार जेल में बंद थे। मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रहा है। 4 अगस्त को हाईकोर्ट से योगेश नौहवार की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। शुक्रवार को कागजी कार्रवाई में देरी के चलते रिहाई नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सोमवार को रिहाई हुई। नौहवार की रिहाई की खबर सुनकर तकरीबन 5 बजे बड़ी संख्या में उनके समर्थक जेल के मुख्य द्वार पर पहुंच गए। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल सिंह, युवा रालोद जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी, मुकेश चौधरी, जयवीर सिंह, प्रताप पहलवान, जगवीर नौहवार, रविंद्र प्रधान, संजीव पहलवान, शोभित नरवार, रोहित प्रताप, जितेंद्र सिंह, रोहताश चौधरी, ईशान चौधरी, राजपाल भरंगर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन तलाक का मामला: पूर्व मंत्री चौधरी बशीर ने अग्रिम जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र, तलाश में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed