फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rld having big loss after puran prakash

रालोद को बड़ा झटका है पूरन प्रकाश का जाना

Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 26 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
rld having big loss after puran prakash
पूरन प्रकाश - फोटो : अमर उजाला
बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश का भाजपा में जाना रालोद के लिए एक बड़ा झटका है। पूरन प्रकाश का क्षेत्र में अच्छा-खासा प्रभाव है। विधायक का बेटा जिला पंचायत का चुनाव सबसे ज्यादा वोटों से जीता था। 
विज्ञापन

बलदेव से विधायक पूरन प्रकाश के पिता मास्टर कन्हैया लाल दो बार गोवर्धन विधानसभा से और एक बार गोकुल विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

उनका बेटा पंकज प्रकाश भी जिला पंचायत  के चुनाव में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले सदस्य बने थे। ये पूरा कुनबा सियासी माना जाता है। बलदेव और गोवर्धन विधानसभा में इस परिवार का खासा प्रभाव है। बलदेव विधानसभा सुरक्षित सीट है जिससे पूरन प्रकाश मौजूदा विधायक हैं। उनके जाने के बाद अब रालोद किसी मजबूत प्रत्याशी की तलाश करेगा लेकिन पूरन प्रकाश को टक्कर दे पाना उतना आसान नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन


भाजपा से टिकट मांगने वालों में बढ़ी धुकधुक
पूरन प्रकाश ने रालोद छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने से कई लोगों की धड़कन बढ़ गई है। हालांकि पूरन प्रकाश ने तो अभी इलेक्शन के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें टिकट जरूर देगी। अब जाहिर सी बात है कि बलदेव सीट से टिकट मांगने वालों में बेचैनी बढ़ जाएगी। बताया जाता है कि इस सीट से भाजपा से टिकट मांगने वालों की फेहरिस्त भी लंबी थी। दो पूर्व विधायक भी इस सीट से लाइन में हैं। एक जिला पंचायत सदस्य भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed